फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Traffic block slows down the speed of five trains

Raebareli News: ट्रैफिक ब्लॉक से पांच ट्रेनों की रफ्तार धीमी

Sun, 31 Aug 2025 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 31 Aug 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Traffic block slows down the speed of five trains
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली ट्रेनों की रफ्तार प्रभावित रही। कारण, प्रतापगढ़ जिले में रेलवे ट्रैक पर काम चल रहा है। ट्रैफिक ब्लॉक की वजह से ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोका गया या फिर धीमी रफ्तार से चलाया गया। इससे ट्रेनों की लेटलतीफी बढ़ी।
विज्ञापन


शुक्रवार रात बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस बछरावां स्टेशन तक डेढ़ घंटे लेट रही, लेकिन रास्ते में कई जगह रोकने के कारण रायबरेली में तीन घंटे विलंब से शनिवार सुबह पहुंची। इसके बाद ऊंचाहार में काफी देर रोका गया, जिससे लेटलतीफी साढ़े पांच घंटे हो गई। इसी तरह प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस भी रास्ते में रोके जाने के कारण इस जिले में पांच घंटे देर से पहुंची।
विज्ञापन


शक्ति नगर से टनकपुर जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस का हाल भी कुछ ऐसा ही रहा, जिससे यह ट्रेन तीन घंटे देर से आई। प्रयागराज से लखनऊ जाने वाली गंगा गोमती एक्सप्रेस एक घंटे विलंब से पहुंची। सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस आधे घंटे देर से आई, लेकिन ऊंचाहार में पौन घंटे तक रोकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यातायात निरीक्षक बाल मुकुंद ने बताया कि प्रतापगढ़ जिले में रेल लाइन पर काम चल रहा है, जिससे ट्रैफिक ब्लाॅक के कारण ट्रेनों के संचालन को नियंत्रित किया गया।



अर्चना एक्सप्रेस निरस्त, जम्मू से भी नहीं चलेगी
रायबरेली। जम्मू क्षेत्र में मिट्टी कटान और बाढ़ की वजह से ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। अभी तक जम्मू तवी और पटना के बीच दौड़ने वाली अर्चना एक्सप्रेस को जम्मू के बजाए लुधियाना से चलाया जा रहा था, लेकिन शनिवार को पटना से जम्मू तवी जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस निरस्त कर दी गई। हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल आधे घंटे देर से आई, जिसमें सफर कर रहे एक यात्री के बीमार होने के कारण ट्रेन 10 मिनट तक रोकनी पड़ी। बनारस-देहरादून जनता मेल भी आधे घंटे देर से आई। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप का कहना है कि जम्मू में ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने के कारण अर्चना एक्सप्रेस को निरस्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed