{"_id":"5db1fff28ebc3e93b532dcae","slug":"tractor-trolley-engaged-in-mud-mining-trampled-three-youths-died-raibaraily-news-lko4888144167","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी खनन में लगी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने तीन युवकों को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिट्टी खनन में लगी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने तीन युवकों को रौंदा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। गदागंज थाना क्षेत्र में बुधवार रात मिट्टी खनन में लगी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने तीन युवकों को रौंद दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा उस समय हुआ, जब तीनों बाइक सवार होकर नौटंकी देखने के बाद घर जा रहे थे। ट्रिपलिंग के साथ ही बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। हादसे की जानकारी से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है।
गदागंज थाना क्षेत्र के मलकानपुर उर्फ बुरहानपुर मजरे कजियाना निवासी संजय पुत्र अमरनाथ (24), मो. साहब पुत्र निजाम अली (20) एवं बसंतलाल (34) पुत्र रामप्रसाद रात में पास के गांव सुदामापुर नौटंकी देखने गए हुए थे। देर रात बाइक पर सवार होकर घर वापस आ रहे थे, तभी मतीनगंज के पास सड़क किनारे मिट्टी खनन में लगी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जोरदार टक्कर मार दी। इससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इससे पहले कि लोग युवकों को जिला अस्पताल पहुंचाते, उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि मिट्टी खनन में लगी ट्रैक्टर-ट्रॉली से हादसा हुआ है। इन मौैतों के लिए पुलिस जिम्मेदार है। थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मलकानपुर निवासी तीन युवक रात्र में नौटंकी देखकर वापस घर जा रहे थे, तभी मतीनगंज के पास खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से हादसा हुआ। ट्रैक्टर-ट्रॉली से मिट्टी खनन नहीं हो रहा था। अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है। सीओ डलमऊ आरपी शाही का कहना है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली से हादसा हुआ है।
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्राली से मिट्टी खनन हो रहा था, इसकी जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो इस प्रकरण की जांच कराई जाएगी। एक गांव के तीन युवकों की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया है। दिवाली की खुशियां गम में तब्दील हो गई हैं। परिवारीजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मिट्टी का अवैध खनन में ट्रैक्टर के द्वारा मिट्टी ढोई जा रही थी।
जिससे युवकों की टक्कर हुई है। संजय की मां अमरावती रो रो कर अपना दर्द बयां कर रही थी कि उनके बुढ़ापे का सहारा चला गया। दिवाली की खुशियां गम में बदल गई हैं। बसंतलाल की पत्नी रो-रो कर व्याकुल है। बसंत लाल फतेहपुर के मूल निवासी था, जो काफी दिनों से यहां आकर रह रहा था। अचानक मौत से उनकी पत्नी पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। मो. साहब के परिवारीजनों में भी रोना पिटना मचा है। वह घर का इकलौता चिराग था, जो दुनिया से अलविदा हो गया।