{"_id":"6217b8a45284a9091e735a01","slug":"tractor-driver-brutally-murdered-dead-body-thrown-in-a-well-raibaraily-news-lko619256580","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर चालक की बेरहमी से हत्या, शव बोरे में भरकर कुएं में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर चालक की बेरहमी से हत्या, शव बोरे में भरकर कुएं में फेंका
विज्ञापन
युवक की हत्या के बाद लगा लोगों का मजमा।
- फोटो : RAIBARAILY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवगढ़ (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में एक ट्रैक्टर चालक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हाथ-पैर बांध कर गला दबाकर उसकी हत्या कर शव बोरे में डाल कर कुएं में फेंक दिया गया।
ट्रैक्टर चालक पिछले चार दिन से लापता था। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी तो दर्ज की पर उसकी तलाश में तेजी नहीं दिखाई गई।
लोगों का आरोप है कि अगर पुलिस गंभीरता से उसकी तलाश करती तो शायद उसकी जान बच जाती। बृहस्पतिवार को शव मिलने से हड़कंप मच गया। पत्नी के मुताबिक उसके पास 70 हजार रुपये थे जो गायब हैं। शक के आधार पर पुलिस ने दो लोगों पर केस दर्ज किया है।
शिवगढ़ थाना क्षेत्र के दुंदगढ़ गांव निवासी सुधीर कुमार वर्मा (26) ट्रैक्टर चलाकर परिवार का पालन पोषण करता था। 20 फरवरी को उसने 70 हजार रुपये में थ्रेसर बेचा था।
विज्ञापन
पैसा समेत वह लापता हो गया। 21 फरवरी को पत्नी मीनाक्षी ने उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई। बृहस्पतिवार सुबह घर से कुछ दूर कुएं में उसका शव मिला।
सूचना पर पुलिस ने शव निकलवाया तो हाथ पैर बंधे थे और गले पर चोट का निशान था। आशंका है कि गला दबाकर उसकी हत्या की गई। उसके पास से 70 हजार रुपये भी नहीं मिले।
मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावा चार साल की बेटी को छोड़ गया है। पत्नी ने शक के आधार पर दीपक व विमल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। थानेदार जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि घटना की पड़ताल कराई जा रही है।
लापता ट्रैक्टर चालक का शव कुएं में पाया गया है। शक के आधार पर दो लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। घटना की पड़ताल कराई जा रही है। जल्द हत्या की घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
- रामकिशोर सिंह, सीओ महराजगंज