फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Today Wilayat Jafri will return to his home forever

हमेशा के लिए अपने घर लौट आएंगे विलायत जाफरी

Wed, 07 Oct 2020 12:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Today Wilayat Jafri will return to his home forever
विलायत जाफरी। फाइल फोटो - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। रंग मंच में अहम पहचान बनाने वाले और लाइट एंड साउंड ड्रामा को आमजन के बीच लाने वाले विलायत अली जाफरी रायबरेली में ही जन्मे थे। उनका ताल्लुक इस जिले के नामी परिवार से था। उनके बहनोई पूर्व मंत्री वसी नकवी थे।
विज्ञापन

शुरुआती तालीम के बाद भले ही वह रायबरेली छोड़कर चले गए, लेकिन बीच-बीच में यहां आकर रिश्ता बनाए रखा। आखिरी बार वह पिछले साल 2019 में मुहर्रम से पहले आए थे। सोमवार को मुंबई में उनका निधन हो गया। उनकी इच्छानुसार उन्हें रायबरेली में ही सुपुर्द -ए-खाक किया जाएगा।
विज्ञापन

यानी कि अब वह हमेशा के लिए यहीं के होकर रह जाएंगे। विलायत जाफरी का जन्म 02 अक्तूबर 1935 को रायबरेली में हुआ था। वह शहर के खाली सहाट स्थित पीली कोठी के रहने वाले थे। नजदीकियों का कहना है कि उनकी शुरुआती तालीम यही पर हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ और फिर दिल्ली चले गए। 1970 में निकाह के बाद वह लखनऊ में ही बस गए। कानपुर में रेडियो में काम करने के बाद वह दूरदर्शन में लंबे समय तक जुड़े रहे। वह दूरदर्शन के डायरेक्टर पद से सेवानिवृत्त हुए।
उनकी पत्नी कृष्णा जाफरी रेडियो लखनऊ से जुड़ी रहीं। उनका एक बेटा और तीन बेटियां हैं। परिवार के ही सदस्य मीसम नकवी बताते हैं कि विलायत जाफरी उनके पापा के मामू थे। इस तरह विलायत से उनका रिश्ता नाना-नाती का था। वह पिछले साल मोहर्रम से कुछ दिन पहले यहां आए थे।

इसके बाद लखनऊ लौट गए। बीमारी की वजह से वह फिर नहीं आ सके। पूर्व मंत्री वसी नकवी जाफरी के साले थे, जिनका काफी रुतबा था। उनको राना नगर स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए- खाक किया जाएगा। वसी नकवी के पौत्र मुजतबा अजहर नकवी बताते हैं कि बुधवार को विलायत जाफरी का पार्थिव शरीर पीली कोठी लाया जाएगा और फिर सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed