{"_id":"6123eab28ebc3e7a08052a55","slug":"today-15078-candidates-will-appear-in-pet-raibaraily-news-lko592453578","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज 15078 अभ्यर्थी पीईटी में शामिल होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज 15078 अभ्यर्थी पीईटी में शामिल होंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सख्त निगरानी के बीच 24 अगस्त को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) दो पालियों में कराई जाएगी। परीक्षा के लिए जिले में 32 केंद्र बनाए गए हैं जहां 15078 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। केंद्रों पर भी सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करा दी गई हैं। हर परीक्षा केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती हो चुकी है। साथ ही 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी भ्रमण करेंगे।
मंगलवार को दो पालियों में होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में 15078 अभ्यर्थी शामिल होंगे। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली अपराह्न तीन से सायं पांच बजे तक होगी। जिलाधिकारी ने परीक्षा को निर्विघ्न, सकुशल, नकलविहीन और पारदर्शिता के साथ कराने के लिए हर केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट के साथ ही 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात कर दिए हैं।
चार स्टैटिक मजिस्ट्रेट आरक्षित रहेंगे जो एडीएम के निर्देशन में अग्रिम कार्यवाही करेंगे। सभी स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को ड्यूटी स्थल पर नियत समय से पूर्व पहुंचकर परीक्षा की समाप्ति तक अनवरत उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। वे केंद्र व्यवस्थापकों, तैनात पुलिस अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए आवश्यक सूचनाओं से डीएम को अवगत कराएंगे।