{"_id":"6984bf170696a4b0110d3c4b","slug":"thumbprint-attendance-system-introduced-at-the-district-hospital-biometric-machines-to-be-installed-in-74-more-hospitals-raebareli-news-c-101-1-slko1033-150453-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: जिला अस्पताल में अंगूठे से हाजिरी शुरू, 74 और हॉस्पिटलों में लगेगी बायोमेट्रिक मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: जिला अस्पताल में अंगूठे से हाजिरी शुरू, 74 और हॉस्पिटलों में लगेगी बायोमेट्रिक मशीन
Thu, 05 Feb 2026 09:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 05 Feb 2026 09:32 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में लगी बायोमेट्रिक मशीन में हाजिरी के लिए अंगूठा लगाते कर्मचारी।
रायबरेली। जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में चिकित्सक, नर्सों और कर्मचारियों के लिए बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य होने के बाद बृहस्पतिवार से जिला अस्पताल में अंगूठे से हाजिरी शुरू हो गई। सुबह डॉक्टरों व कर्मचारियों ने बायोमेट्रिक मशीन में अंगूठा लगाकर उपस्थिति दर्ज कराई। जिले की सभी सीएचसी और पीएचसी में भी जल्द ही यह सुविधा शुरू होगी।
जिला महिला व पुरुष अस्पताल के साथ ही सभी 19 सीएचसी और 54 पीएचसी में अब तक हस्ताक्षर रजिस्टर के माध्यम से हाजिरी लग रही है। इसी के आधार पर सभी को वेतन दिया जाता है। अब सरकार ने सभी के लिए बायोमेट्रिक हाजिरी को अनिवार्य कर दिया है। ऐसे में अस्पताल आने और जाने के दौरान डॉक्टरों व कर्मचारियों को मशीन पर अंगूठा लगाना पड़ेगा। सभी सरकारी अस्पताल में बायोमेट्रिक हाजिरी के लिए मशीन लगाई जाएगी। बायोमेट्रिक हाजिरी की व्यवस्था लागू होने से बीच में गायब होने का खेल खत्म हो जाएगा। समय से अस्पताल आना और जाना पडे़गा।
शासन से पत्र आने के बाद जिले में प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार से बायोमेट्रिक हाजिरी का काम शुरू हो गया। ऐसा होने के बाद सभी को समय से अस्पताल पहुंचना होगा। समय से न पहुंचने पर वेतन मिलने में दिक्कत हो सकती है। सीएमओ डाॅ. नवीनचंद्रा का कहना है कि शासन से पत्र आने के बाद जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में बायोमेट्रिक हाजिरी की सुविधा शुरू कराने का काम चल रहा है। जल्द ही डॉक्टरों व कर्मचारियों की बायोमेट्रिक हाजिरी होगी। जिला अस्पताल में बायोमेट्रिक से हाजिरी की व्यवस्था बृहस्पतिवार से शुरू करा दी गई। अन्य अस्पतालाें में काम चल रहा है।