फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Three youths killed in road accident

सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत

Tue, 02 Nov 2021 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Three youths killed in road accident
लालगंज (रायबरेली)। सड़क हादसे में रविवार देर रात दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। वहीं, सोमवार देर शाम अन्य सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए।
विज्ञापन

लखनऊ के अर्जुनगंज अहमामऊ गांव निवासी सत्येंद्र सिंह (32) व सीमांत सिंह (26) लालगंज रिश्तेदार के यहां आए थे। वापस जाते समय तहसील के निकट उनकी कार लखनऊ की ओर जा रहे गिट्टी लदे ट्रक में पीछे से जा घुसी। इससे कार पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को कार से बाहर निकाला और एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक इंद्रपाल सिंह सेंगर ने बताया कि दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक और कार दोनों पुलिस के कब्जे में हैं। परिवारीजनों की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर सोमवार देर शाम कोतवाली क्षेत्र में रायबरेली रोड स्थित ढाबे के निकट ऐहार गांव निवासी बाइक सवार तीन युवक सड़क हादसे में घायल हो गए। तीनों को सीएचसी ले जाया गया जहां सूरज को मृत घोषित कर दिया गया जबकि रवि और गुड्डू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed