{"_id":"68dd758b19ddb73905077ac4","slug":"three-years-records-sought-from-drug-warehouse-committee-formed-raebareli-news-c-101-1-slko1033-142075-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: ड्रग वेयरहाउस से मांगा तीन साल का रिकॉर्ड, कमेटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: ड्रग वेयरहाउस से मांगा तीन साल का रिकॉर्ड, कमेटी गठित
Thu, 02 Oct 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 02 Oct 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। चंदापुर थाना क्षेत्र के जनई गांव के एक बाग में स्थित कुएं से लाखों रुपये की सरकारी दवाएं मिलने के संबंध में ड्रग वेयरहाउस से ब्योरा मांगा गया है। वहीं सीएमओ के आदेश पर तीन सदस्यीय जांच कमेटी भी गठित कर दी गई है।
बीती 27 सितंबर को कुएं में एक बोरी में राष्ट्रीय कार्यक्रम में बंटने आईं दवाएं मिली थीं। सूचना पर पहुंचे सीएचसी महाराजगंज के अधीक्षक ने दवाओं को कब्जे में ले लिया था। सीएमओ के आदेश पर महराजगंज सीएचसी अधीक्षक ने जांच के लिए डॉ. एसके राय, फार्मासिस्ट जीडी शुक्ला और ब्लॉक कम्युनिटी प्रोग्राम प्रबंधक शिवाकांत तिवारी की कमेटी गठित कर दी है। वहीं हरचंदपुर के रहवां स्थित ड्रग वेयरहाउस से पिछले तीन साल का ब्योरा भी मांगा गया है।
अधीक्षक डॉ. गणनायक पांडेय ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में बांटने के लिए यह दवाएं आशा बहुओं, एएनएम व अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी को दी जाती हैं। दोषी मिलने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।