फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Three people of the same family got burnt in the fire

एक ही परिवार के तीन लोग आग से झुलसे

Thu, 16 Dec 2021 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Three people of the same family got burnt in the fire
डलमऊ (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम खाना बनाते समय एक महिला आग की चपेट में आ गई। महिला को आग से बचाने के चक्कर में पति व सास भी झुलस गई। घटना से अफरातफरी मच गई। तीनों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

डलमऊ कस्बे के आदर्श नगर मोहल्ला निवासी दीपक कुमार की पत्नी रुचि शाम को गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी। इसी दौरान अचानक उसके कपड़े में आग लग गई। पत्नी को आग से घिरा देख पति दीपक एवं सास सुशीला देवी उसे बचाने को दौड़ी। इससे तीनों गंभीर रूप से झुलस गए। चीख-पुकार होने पर पहुंचे पड़ोसियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया और झुलसे दीपक, रुचि एवं सुशीला देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डलमऊ पहुंचाया।
विज्ञापन

परिवारीजनों ने बताया कि महिला गैस चूल्हे में खाना बना रही थी, तभी उसके कपड़ों में आग लग गई। कोतवाल पंकज त्रिपाठी का कहना है कि घटना के बारे में पता किया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed