{"_id":"5f70e78f8ebc3e9bfd3f7994","slug":"three-people-including-a-senior-doctor-died-from-corona-raibaraily-news-lko5423553190","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से वरिष्ठ चिकित्सक समेत तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से वरिष्ठ चिकित्सक समेत तीन लोगों की मौत
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में रविवार को कोरोना से शहर के वरिष्ठ चिकित्सक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा सदर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक समेत 22 लोग संक्रमित पाए गए। इसमें से कुछ लोगों को होम क्वारंटीन तो कुछ लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अग्निशमन विभाग ने शहर में सैनिटाइजेशन कराया का काम कराया। 22 मरीज डिस्चार्ज भी किए गए हैं।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि शहर के इंदिरा नगर निवासी वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. टीएन पुरी (74) कई दिन से बीमार चल रहे थे। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां हुई जांच में वो कोरोना पॉजिटिव पाए गए। उन्हें रविवार को एल-2 हॉस्पिटल रेल कोच फैक्टरी लालगंज भेजा गया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।
लालगंज कस्बे के रहने वाले 70 वर्षीय व्यक्ति की बाराबंकी में इलाज के दौरान कोरोना से मौत हो गई। वही रायबरेली शहर के उत्तरी दरवाजा की रहने वाली 42 वर्षीय महिला ने भी कोरोना से दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि रविवार को शहर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह समेत 22 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जो रेल क्रॉसिंग लालगंज, अटौरा सतांव, तिलक नगर, देवानंदपुर, हसनपुर, अहलादगढ़ भवानीगढ़, खजुरी, जगतपुर, नेहरू नगर, डलमऊ, वीरपाल सिंह की कोठी के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि संक्रमित पाए गए 22 लोगों में से कुछ को होम क्वारंटीन कराया गया है तो कुछ मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि अग्निशमन विभाग की ओर से शहर में किला बाजार चौकी, जिला अस्पताल चौराहा, सुपर मार्केट आदि स्थानों पर सैनिटाइजेशन कराया गया।