फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   three people died in road accident

सड़क हादसे में थमीं तीन की सांसें

Tue, 16 Jun 2015 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली Updated Tue, 16 Jun 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
पहला हादसा बछरावां में हुआ। जलालपुर गांव निवासी राहुल (18) पुत्र राजा
विज्ञापन
सुबह बाइक से किसी काम के सिलसिले में बछरावां जा रहा था। साथ में गांव का ही उसका दोस्त सुरेश (22) था। बछरावां-महराजगंज मार्ग पर साधूखेड़ा गांव के पास जीप ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे राहुल ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि सुरेश घायल हो गया। राहुल हेलमेट नहीं लगाए था। सूचना पर पुलिस पहुंची और घायल को सीएचसी पहुंचाया। थानेदार का कहना है कि तहरीर पर रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी। दूसरी घटना अमेठी के शिवरतनगंज में हुई। लखनऊ से सुल्तानपुर गिट्टियां लादकर एक ट्रक जा रहा था। इन्हौना कस्बे में चालक ने ट्रक रोक दिया। खलासी नाजिम शाह (18) पुत्र उत्फत शाह निवासी दुआवत थाना हाफिजगंज बरेली टायर में फंसी गिट्टियां निकाल रहा था। इसी दौरान पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें उसकी मौत हो गई। चालक रवींद्र कुमार निवासी सुल्तानपुर मामूली रूप से घायल हो गया। एसओ ने बताया कि टक्कर मारने वाले ट्रक को कब्जे में ले लिया गया। उसके चालक पर कार्रवाई की जाएगी। तीसरी घटना भी अमेठी के ही जायस में हुई। पूरे अमिया मजरे सरायं महेशा गांव निवासी अली रजा (25) पुत्र रमजान सुबह बाइक से किसी काम के सिलसिले में जायस कस्बे गया था। साथ में उसका जीजा इम्तियाज (30) निवासी पूरे नकछेद थाना फुरसतगंज भी था। काम निपटाने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। रायबरेली-सुल्तानपुर मार्ग पर दुर्गानगर के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे इम्तियाज तो दूर जा गिरा, लेकिन उसका साला अली की मौत हो गई। घायल इम्तियाज का अस्पताल में इलाज कराया गया। पुलिस ने ट्रक पकड़ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed