फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Three miscreants of Pratapgarh arrested in police encounter

पुलिस मुठभेड़ में प्रतापगढ़ के तीन बदमाश गिरफ्तार

Mon, 26 Apr 2021 11:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Three miscreants of Pratapgarh arrested in police encounter
रायबरेली में सोमवार को सलोन कोतवाली में पकड़े आरोपी और बरामद माल। - फोटो : RAIBARAILY
सलोन। सलोन कोतवाली पुलिस ने रविवार की रात मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। बदमाशों की तरफ से पुलिस टीम पर जवाबी फायरिंग की गई, लेकिन गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। पकड़े गए बदमाशों ने उप डाकघर सलोन और प्रतापगढ़ जिले के हथिगवां में सराफा व्यवसायी के साथ हुई लूट की घटना को अंजाम दिए जाने की बात कबूली है। इनके पास से पुलिस ने नकदी, जेवरात समेत अवैध शस्त्र बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि रात में पुलिस को सूचना मिली कि सीएचसी सलोन के पास नहर पटरी पर कुछ बदमाश किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। इस सूचना पर कोतवाल पंकज त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ पहुंचे। पुलिस को आता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने घेराबंदी करके तीन बदमाशों को दबोच लिया। इसमें प्रतापगढ़ जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के नोहर का पुरवा निवासी राकेश गुप्ता, नवाबगंज थाना क्षेत्र के शेखपुर लवाना मजरे भवानीगंज निवासी रज्जन सोनी और रामपुर गोदौली मजरे मलिकपुर को पकड़ा गया है। इनके पास से 53 हजार रुपये की नकदी के अलावा जेवरात, चोरी की एक बाइक, मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

इनके पास से 315 बोर और 12 बोर के तमंचे बरामद किए गए हैं। बदमाश राकेश गुप्ता के खिलाफ नौ, रज्जन सोनी के खिलाफ आठ, गोविंद के खिलाफ आठ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सलोन कोतवाल ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने ही सात नवंबर 2020 में उप डाकघर सलोन में दो लाख 76 हजार रुपये चोरी किए थे। इसमें से 53 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। बाकी पैसा बदमाशों ने खर्च कर दिए। कोतवाल ने बताया कि इन्हीं बदमाशों ने 21 नवंबर 2020 को प्रतापगढ़ जिले के हथिगवां थाना क्षेत्र में सराफा व्यवसायी के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस लूट की घटना को किए जाने की बात बदमाशों ने कबूली है। सराफा व्यवसायी से लूटे गए जेवरात बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed