फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Three firms put up tender for cleaning contract

सफाई के ठेके के लिए तीन फर्मों ने डाला टेंडर

Thu, 16 Dec 2021 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Three firms put up tender for cleaning contract
रायबरेली। शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन योजना लागू कराने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। सफाई का ठेका पाने के लिए तीन फार्मों ने टेंडर डाला है। जल्द टेंडर खोलकर नई फर्म को काम करने का मौका दिया जाएगा। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन योजना का संचालन नगर पालिका रायबरेली में पहले से ही शुरू करा दिया गया था। लखनऊ की जिस संस्था को इस योजना की जिम्मेदारी दी गई थी, वह ठीक तरीके से काम नहीं करा पा रही थी।
विज्ञापन

साफ-सफाई व्यवस्था पटरी से उतर गई थी। यही वजह है कि ईओ डॉ. आशीष कुुमार सिंह ने लखनऊ की फर्म का ठेका निरस्त कर दिया था। इससे अब शहर की सफाई का काम पालिका में तैनात कर्मचारियों की ओर से कराया जा रहा है। अब नए सिरे से डोर टू डोर कूूड़ा कलेक्शन योजना शुरू कराने के लिए कवायद तेज हो गई है। इसके लिए कानपुर की दो, जबकि औरैया जिले की एक फर्म ने टेंडर डाला है। अब टेंडर खोला जाना है। अब देखना ये है कि इस बार किस फर्म को सफाई की जिम्मेदारी मिल पाती है। वैसे इस बार अधिकारियों का मानना है कि उसी फर्म को काम दिया जाएगा, जो बेहतर साफ-सफाई कर सके।
विज्ञापन

इस बार नंबर वन बनने का सपना
स्वच्छता के मामले में अपना रायबरेली शहर और साफ सुथरा हुआ है। इस बार स्वच्छता सर्वेेक्षण रिपोर्ट में प्रदेश में छठा, जबकि देश में रायबरेली शहर को 323वां स्थान मिला है। कुछ कमियां रहने के कारण प्रदेश में शहर पहले स्थान पर नहीं आ पाया था। खासकर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन योजना फेल होने पर सफाई व्यवस्था पटरी से उतर गई थी। इस लिहाज से अब डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन योजना का नए सिरे से संचालन कराने का प्रयास तेजी के साथ किया जा रहा है, ताकि अगले साल जारी होने वाली स्वच्छता सर्वेक्षण रिपोर्ट में रायबरेली शहर की रैंकिंग नंबर वन हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रायबरेली शहर को साफ सुथरा बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसलिए डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन योजना का फिर से संचालन कराया जाएगा। इसके लिए कानपुर नगर और औरैया जिले की तीन फर्मों ने टेंडर डाला है। जल्द टेंडर खोला जाएगा। इस बार उसी फर्म को मौका दिया जाएगा, जो साफ-सफाई व्यवस्था की कसौटी पर खरी उतर सके। -गिरीश बहादुर सिंह, कार्यवाहक ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed