फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Three divorce victims tried to commit suicide in SP office

एसपी दफ्तर में तीन तलाक पीड़िता ने किया आत्मदाह का प्रयास

Tue, 03 Dec 2019 12:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Three divorce victims tried to commit suicide in SP office
रायबरेली। तीन तलाक पीड़िता को न्याय नहीं मिल पा रहा है। सोमवार को पीड़िता ने एसपी दफ्तर में आत्मदाह का प्रयास किया। इसकी जानकारी मिलते ही सीओ सदर और महिला थाने की पुलिस ने पहुंचकर उसे अपनी सुपुर्दगी में ले लिया।
विज्ञापन

सीओ ने कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिलाते हुए उसे शांत किया। पीड़िता की मानें तो आरोपी पति समेत अन्य ससुरालीजन खुलेआम घूम रहे हैं। लालगंज पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है। उसे घर से भगा दिया गया है।
विज्ञापन

उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़िता एएसपी से मिली और कार्रवाई की मांग की। एएसपी नित्यानंद राय ने लालगंज कोतवाल को कार्रवाई के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रायबरेली शहर के बड़ा खतराना की रहने वाली फरजाना का निकाह निकाह 2012 मेें बहाई गांव निवासी अकील के साथ हुआ था। पति के अलावा ससुर शफीक, सास हसीनाबानो, ननद चांदनी बानो, ननिया ससुर मो. शाकिर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है,
लेकिन किसी आरोपी की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो सकी। पीड़िता ने पुलिस कार्यालय में आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी। सोमवार सुबह पीड़िता परिवार के साथ पुलिस कार्यालय पहुंची और आत्मदाह का प्रयास किया।

जानकारी पर सीओ सदर गोपीनाथ सोनी और महिला थाने की पुलिस पहुंची और उसे अपनी सुपुर्दगी में लेकर समझा-बुझाकर शांत किया। पीड़िता का कहना है कि उसे न्याय नहीं मिला तो वह जान दे देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed