फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Three dengue patients and two AES patients were found, stirred

डेंगू के तीन व एईएस के दो मरीज मिले, हड़कंप

Mon, 29 Aug 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Three dengue patients and two AES patients were found, stirred
रायबरेली में सोमवार को गदागंज क्षेत्र के ठाकुरगंज गांव में सीमेंट से बने बर्तन में भरे पानी में ड - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। मौसम में बदलाव के साथ ही एक्यूट इंसेफ्लाइटिस सिंड्रोम (एईएस) और डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। केजीएमयू लखनऊ में जांच में डेंगू के तीन केस मिले हैं। इसके अलावा छह साल के बच्चे समेत एईएस के भी दो मरीज मिले हैं। केजीएमयू से रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने गांवों में पहुंचकर लोगों की सेहत जांची है। दवा का छिड़काव करने के साथ ही लोगों को मच्छरों से बचने की सलाह दी है। जिला मलेरिया अधिकारी भीखुल्लाह का कहना है कि जांच में सभी मरीज स्वस्थ पाए गए हैं। घर ही मरीजों का इलाज हो रहा है।
विज्ञापन

जिले के लालगंज क्षेत्र के चिलौला गांव का अर्जुन (06) और बछरावां के सुल्तानपुर की शिवपती (65) की एईएस रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अर्जुन की जांच केजीएमयू लखनऊ और शिवपती की जांच बछरावां सीएचसी में की गई। इसके अलावा रोहनियां ब्लॉक के हजारीबाग गांव की अनीता, सरेनी के छिवलहा गांव के राजेश और गदागंज क्षेत्र के ठाकुरगंज गांव के वीरेंद्र कुमार डेंगू संक्रमित मिले हैं। यह तीनों रिपोर्ट केजीएमयू से आई है।
विज्ञापन

केजीएमयू से जांच रिपोर्ट आने ही सीएमओ ने तुुरंत ही गांवों में टीमें भेजकर मॉस कांटेक्ट अभियान के साथ ही एंटी लॉर्वा का छिड़काव कराया। गांवों व मरीजों के परिवार के लोगों की सेहत भी जांची गई। जांच में सभी लोग स्वस्थ बताए जा रहे हैं। टीमों ने गांव के लोगों को मच्छरों के प्रकोप से बचने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ माह में डेंगू के नौ और एईएस के 13 केस
जिले में इस साल आठ महीने में डेंगू के नौ और एईएस के 13 मरीज मिल चुके हैं। यह दीगर बात रही कि संक्रमित होने के बाद सभी मरीज स्वस्थ हो गए। जिला मलेरिया अधिकारी भीखुल्लाह ने बताया कि इस साल डेंगू और एईएस से कोई मौत नहीं हुई है। जांच रिपोर्ट आते ही तुरंत की टीम गांवों में भेजकर जांच कराई जा रही है।

सीएचसी अधीक्षकों को किया गया अलर्ट
मौसम में बदलाव और बारिश की वजह से संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ गया है। सभी सीएचसी अधीक्षकों को अलर्ट किया गया है। क्षेत्रों में संक्रामक रोगों के फैलने की सूचना मिलते ही तुरंत टीमों के भेजने के आदेश दिए गए हैं। -डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed