फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Three dead, including brother-in-law, in the accident

हादसे में जीजा साली समेत तीन की जान गई

Fri, 14 Jul 2017 11:34 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Fri, 14 Jul 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
Three dead, including brother-in-law, in the accident
गौरीगंज से गुजरने वाले टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीपट्टी के पास दुर्घटनाग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला
गौरीगंज थाना क्षेत्र से गुजरने वाले टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीपट्टी गांव के पास शुक्रवार तड़के तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में जीजा-साली समेत तीन लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को देने के साथ ही घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। एक साथ तीनों लोगों की मौत से जायस थाने के उड़वा गांव में कोहराम मचा है।      
विज्ञापन


जायस थाना क्षेत्र के हेमराजपुर मजरे उड़वा गांव निवासी सुरेश कुमार श्रीवास्तव (56) अपने भांजे शुभम (21) तथा कुड़वार थाना क्षेत्र के बभनगवां निवासी अपनी साली निशा श्रीवास्तव (50) का सुल्तानपुर में इलाज करवाने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाज के बाद शुक्रवार भोर तीनों लोग कार से वापस अपने गांव हेमराजपुर आ रहे थे। करीब चार बजे उनकी कार गौरीगंज थाना क्षेत्र से गुजरने वाले टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीपट्टी गांव के पास पहुंची ही थी कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दिया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसपर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।


सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने सुरेश के पुत्र दीपक श्रीवास्तव की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। एसओ सुरेश पांडेय ने बताया कि केस दर्जकर वाहन चालक की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed