{"_id":"5810fa604f1c1bcd75bc41b3","slug":"three-construction-seal-including-vip-lawn","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीआईपी लॉन समेत तीन निर्माण सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीआईपी लॉन समेत तीन निर्माण सील
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Thu, 27 Oct 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
आरडीए ने सील कराए फ्लैट
- फोटो : अमर उजाला
आरडीए की टीम ने बुधवार को अभियान चलाकर तीन निर्माण को सील किया गया है। इसमें बस स्टेशन निकट स्थित वीआईपी लॉन और दो निर्माणाधीन भवन शामिल है। एक्सईएन एसके सिन्हा का कहना है कि सभी को नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद भी निर्माण कार्य नहीं थमने पर कार्रवाई की गई।
रायबरेली विकास प्राधिकरण दो महीने से अवैध निर्माण पर कार्रवाई कर रहा है। अब तक 12 निर्माण सील हो चुके हैं। इसी क्रम में सहायक अभियंता एम अहमद, विश्वनाथ, अवर अभियंता रबीश अग्रवाल, एसके दीक्षित, धनेश कुमार की अगुवाई में टीम ने बुधवार को अलग-अलग स्थानों पर जाकर निर्माण सील किए।
इसमें बहुचर्चित बस स्टेशन निकट स्थित वीआईपी लॉन भी शामिल है। निर्माणकर्ता ब्रह्मदेव गुप्ता को नोटिस जारी हुआ था। इसके बाद भी खामियां दूर नहीं हुई। इस पर निर्माण को सील कर दिया गया। इसी तरह आरडीए टीम ने सुपर मार्केट में वरुण कुमार वाजपेयी के बन रहे भवन और कचहरी रोड स्थित इश्तियाक अहमद का निर्माणाधीन भवन सील किया।