फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Three candidates filled form for district panchayat president

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भरे गए तीन परचे

Fri, 01 Jan 2016 10:38 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 01 Jan 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के नामांकन को लेकर शुक्रवार को गहमागहमी का माहौल रहा। इस दौरान अध्यक्ष पद के लिए तीन दावेदारों ने नामांकन पत्र जमा किए। नामांकन के दौरान आचार संहिता तार-तार दिखी। नामांकन कक्ष के गेट तक समर्थकों की भारी भीड़ पहुंच गई। कलेक्ट्रेट के गेट पर पुलिस बल की तैनाती के बाद भी दावेदारों
विज्ञापन


की लग्जरी गाड़ियां परिसर तक धड़धड़ाती हुई चली गईं।  
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सात जनवरी को मतदान होगा। इसके लिए शुक्रवार को नामांकन दाखिल किए गए। अपराह्न तीन बजे तक तीन दावेदारों ने नामांकनपत्र दाखिल किया। सबसे पहले कांग्रेस एमएलसी दिनेश सिंह अपने भाई अवधेश सिंह का नामांकन कराने के लिए कलेक्ट्रेट स्थित डीएम न्यायालय पहुंचे। अवधेश सिंह ने दो सेटों में नामांकनपत्र जमा किया। इसमें एक में पदमा व दूसरे में गयासुद्दीन प्रस्तावक रहे। रामशंकर व रंजना चौधरी ने अनुमोदन किया।
विज्ञापन


सपा प्रत्याशी प्रभात साहू लाव-लश्कर के साथ नामांकन करने के लिए पहुंचे। वे विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. मनोज पांडेय, सपा से सलोन विधायक आशा किशोर, बछरावां विधायक रामलाल अकेला, सरेनी विधायक देवेंद्र सिंह, हरचंदपुर विधायक सुरेंद्र विक्रम सिंह आदि के साथ पहुंचकर पर्चा तीन सेटों में जमा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंद्रराज सिंह, रामलौटन व राधेश्याम प्रस्तावक व दिनेश कुमार सिंह, चंद्रिका प्रसाद व राम बरन अनुमोदक रहे। हरचंदपुर तृतीय से जिला पंचायत सदस्य राम प्रकाश ने भी समर्थकों के साथ पहुंचकर एक सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया।

नामांकन के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन होता रहा और पुलिस मूकदर्शक बनी रही। प्रत्याशियों की लग्जरी गाड़ियां परिसर तक पहुंच गईं। गेट पर लोगों को रोकने के बाद भी तमाम लोग परिसर तक पहुंच गए। गेट पर सुरक्षा अधिक होने के बाद भी समर्थक नामांकन कक्ष के गेट के पास तक पहुंच गए।

जांच में वैध पाए गए सभी परचे
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन होने के बाद अपराह्न तीन बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी एसपी गंगवार, एडीएम प्रशासन एससी चौधरी, एडीएम वित्त एवं राजस्व शीतला प्रसाद ने परचों को गहनता से जांचा। जांच में अवधेश सिंह, प्रभात साहू और राम प्रकाश के नामांकनपत्र वैध पाए गए। एक भी नामांकनपत्र खारिज नहीं किया गया।

चार को नाम वापसी, सात को चुनाव
नामांकन व जांच पूरी होने के बाद आगामी चार जनवरी को नामांकनपत्र वापस लिया जा सकता है। यदि नामांकनपत्र वापस नहीं होंगे तो सात जनवरी को डीएम के न्यायालय में ही चुनाव के बाद मतगणना होगी। उसी दिन परिणाम की घोषणा भी की जाएगी।


जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए तीन नामांकन पत्र जमा हुए। नामांकन होने के बाद उनकी जांच की गई। जांच में सभी नामांकनपत्र वैध पाए गए। चार जनवरी को नाम वापसी के बाद सात जनवरी को मतदान कराया जाएगा। -एससी चौधरी, एडीएम प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed