{"_id":"9459b047b4f49d8e1b602ac73e09f29f","slug":"three-and-pamphlets-sold-nomination-tomorrow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन और पर्चे बिके, नामांकन कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन और पर्चे बिके, नामांकन कल
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी के न्यायालय में 1 जनवरी को नामांकन होगा। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पर्चों की बिक्री के साथ ही चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है।
जिला प्रशासन शांतिपूर्वक चुनाव कराने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दे चुका है। बुधवार को भी डीएम के न्यायालय में नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
हरचंदपुर द्वितीय से जिला पंचायत सदस्य राम प्रकाश ने एक और एमएलसी के भाई अवधेश सिंह ने दो नामांकनपत्र खरीदे। एडीएम प्रशासन एससी चौधरी ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए बुधवार को तीन नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है।
अब तक आठ पर्चे बिक चुके हैं। 1 जनवरी को नामांकन होगा। अपराह्न तीन बजे तक नामांकनपत्र जमा होने के बाद उनकी जांच होगी।
4 जनवरी को नाम वापसी होगी। 7 जनवरी को मतदान के बाद मतगणना व परिणाम की घोषणा होगी। यह सभी प्रक्रिया डीएम के कलेक्ट्रेट स्थित न्यायालय में होगी। चुनाव के लिए तैयारियां पूरी कराई जा रही है।