फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Three accused arrested for snatching mobile phones

Raebareli News: मोबाइल छीनने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Mon, 06 Jul 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 06 Jul 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for snatching mobile phones
डीह। क्षेत्र में दो दिन पहले मोबाइल छीनने वाले तीन बाइक सवार युवकों को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और छीने गए मोबाइल बरामद किए हैं। इन युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बाइक पुलिस की पकड़ में न आए, इसके लिए आरोपियों ने नंबर प्लेट पर मिट्टी लगा दी थी।
विज्ञापन


शुक्रवार को डीह थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर यह घटनाएं हुई थीं। पूरे गोसाई निवासी भूपेंद्र से नयापुरवा के पास मोबाइल छीना गया था। इसके बाद पूरे मछकुरिया गांव के पास अभिजीत से भी मोबाइल छीनकर भाग गए थे। दिनदहाड़े हुई इन घटनाओं से इलाके में खलबली मच गई थी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मोटरसाइकिल सवार युवकों की पहचान की। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि तीनों युवकों को पकड़ा गया है।
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान शुभम सरोज, आशीष पासी और विजय पासी के रूप में हुई है। शुभम और आशीष दोस्तपुर बुढ़वारा के निवासी हैं, जबकि विजय टंटापुर थाना डीह का रहने वाला है। युवकों ने बताया कि पकड़े जाने से बचने के लिए उन्होंने बाइक की आगे की नंबर प्लेट मोड़ दी थी। पुलिस ने बाइक पर लगे स्टीकर से उनकी पहचान कर ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed