फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Threat Sultan is saying give 10 lakhs or else I will kill you

सुल्तान बोल रहा हूं, 10 लाख दो, वरना जान से मार देंगे...

Sun, 29 Aug 2021 10:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Threat Sultan is saying give 10 lakhs or else I will kill you
ऊंचाहार (रायबरेली)। मेडिकल स्टोर संचालक को फोन पर धमकी देकर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। सूचना पर व्यवसायी की सुरक्षा में एक सिपाही तैनात कर दिया गया है। एसपी ने रंगदारी मांगने वाले आरोपी की धरपकड़ के लिए स्थानीय पुलिस के अलावा एसओजी को लगा दिया है। दुकानदार से दो माह पहले लूट हो गई थी।
विज्ञापन

ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के रामसांडा गांव निवासी संजय श्रीवास्तव का जमुनापुर चौराहे पर मेडिकल स्टोर है। शुक्रवार दोपहर साढ़े तीन बजे वह दुकान पर मरीजों को दवा दे रहा था, तभी फोन पर एक कॉल आई। फोन करने वाले ने कहा कि मेरे बॉस फोन कर रहे थे। तूने फोन नहीं उठाया। ज्यादा दिमाग न खराब हो। मैं सुल्तान बोल रहा हूं। 10 लाख रुपये की व्यवस्था कर लो।
विज्ञापन

मेरा आदमी लेने आएगा। अगर पैसा न मिला तो जहां खड़े हो वहीं मार दिए जाओगे। प्रशासन के पास मत जाना। यह सुनते ही दुकानदार के हाथ-पांव फूल गए। वह भागकर कोतवाली पहुंचा और मामले की सूचना दी। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते हैं कि 27 जून को दुकानदार के साथ बाइक सवार दो युवकों ने चाकू के बल पर तीस हजार रुपये लूट लिए थे। पुलिस ने वारदात का खुलासा करते हुए एक युवक को जेल भेजा था, जबकि घटना का मुख्य आरोपी भाग गया था।
पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। कुछ पहले दुकानदार के साथ लूट की घटना और फिर पैसे के लिए धमकी मिलने के बाद पुलिस मामले को लेकर सतर्कता बरत रही है। इसी के मद्देनजर दुकानदार को सुरक्षा दी गई है। बताया जा रहा है कि रविवार को उसकी सुरक्षा में एक सिपाही तैनात कर दिया गया है।

ऊंचाहार कस्बे के मेडिकल व्यवसायी से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला जानकारी में आया है। फोन कहां से किया गया और फोन किसने किया, इस बारे में पड़ताल कराई जा रही है। जल्द रंगदारी मांगने वाले आरोपी को पकड़ा जाएगा।
श्लोक कुमार, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed