{"_id":"6213de38eb76de1829539c45","slug":"those-who-supported-bjp-were-destroyed-swamy-raibaraily-news-lko6188608122","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा का जिसने साथ दिया उसका विनाश : स्वामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा का जिसने साथ दिया उसका विनाश : स्वामी
विज्ञापन
रायबरेली में सोमवार को हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा में मंचासीन सपा के प्रदेश अध्
- फोटो : RAIBARAILY
सतांव-राही (रायबरेली)। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि चौथे चरण में ही समाजवादी पार्टी बहुमत का आंकड़ा पार कर लेगी। भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। वहीं सपा नेता एवं पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी भाजपा को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा का जिन लोगों ने साथ दिया, उनका ही भाजपा ने विनाश और सत्यनाश कर दिया। हम भाजपा को नेस्तानबूद कर देंगे।
सदर विधानसभा के राही ब्लॉक क्षेत्र के बंदरामऊ गांव में सपा प्रत्याशी आरपी यादव के समर्थन में आयोजित जनसभा में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि भाजपा जाति-धर्म के नाम पर जनता को गुमराह कर रही है, लेकिन इस बार जनता उनके बहकावे में नहीं आएगी। पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि तीन चरण के चुनाव में सपा का सरकार बन रही है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पार्टी सबका साथ सबका विश्वास का नारा देती है, लेकिन जिन-जिन लोगों ने साथ दिया, उसका विनाश और सत्यनाश कर दिया। भाजपा का विश्वास करना तो दूर, इनसे दूसरी कोई विश्वासघाती पार्टी नहीं है। युवाओं को नौकरी नहीं मिली, लेकिन उन्हें लाठियां जरूर मिली।
हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र के सतांव ब्लॉक क्षेत्र के आशाराम का पुरवा गांव में सपा प्रत्याशी राहुल लोधी के समर्थन में आयोजित जनसभा में सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि भाजपा जो वादा करती है, उसे पूरा नहीं करती है। सिर्फ जनता का वोट लेने का काम करती है। पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा दलितों, पिछड़ों के हक को मारने का काम कर रही है। उनकी सरकार में पिछड़ों के हित के काम नहीं हुए। जनता इसका जवाब भाजपा को जरूर देगी।