फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Those who do business at home will have to take a new connection

घर पर व्यवसाय करने वालों को लेना होगा नया कनेक्शन

Fri, 07 Jul 2017 11:12 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Fri, 07 Jul 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
Those who do business at home will have to take a new connection
शुक्रवार को लालगंज कस्बे में एक घर में लगे मीटर की जांच करते वितरण खंड तृतीय के एक्सईएन पीके सिंह व एसडीओ रोहित सिंह। - फोटो : अमर उजाला
जिले में लाइन लॉस कम करना किसी चुनौती से कम नहीं है। उच्च स्तर पर हुई समीक्षा में जिले में 25 से 30 फीसदी लाइन लॉस पाया गया है। इसे कम करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए जिले में अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन


इसके तहत प्रत्येक ट्रांसफार्मर से जुड़े उपभोक्ताओं के घरों की चेकिंग की जाएगी। साथ ही घरेलू कनेक्शन पर व्यावसायिक प्रयोग करने वालों को नया कनेक्शन दिया जाएगा। हर हाल में लाइन लॉस को 15 प्रतिशत तक लाना है।
विज्ञापन


पावर कॉर्पोरेशन के नोडल अफसर अशोक कुमार ने बताया कि सरकार की मंशानुसार जिले में लाइन लॉस कम करने के लिए पहले चरण में वितरण खंड प्रथम और तृतीय (लालगंज) को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में सबसे पहले विद्युत उपकेंद्र तेलियाकोट से निर्गत टाउन तृतीय फीडर की चेकिंग की जाएगी। खास बात यह है कि घरेलू कनेक्शन पर व्यावसायिक बिजली प्रयोग करने वालों को नया कनेक्शन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि शहर में एसडीएम टाउन अमित कुमार, अवर अभियंता रामलखन, हेमंत मिश्रा, प्रवण पांडेय सहित पांच सदस्यों की टीम गठित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed