{"_id":"61e99953f4d54147f009fdf1","slug":"this-time-eight-booths-will-be-built-separately-for-women-raibaraily-news-lko6143402120","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं के लिए अलग से बनेंगे इस बार आठ बूथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं के लिए अलग से बनेंगे इस बार आठ बूथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में इस बार एक नया प्रयोग होने जा रहा है। इस बार महिलाओं के लिए अलग से आठ बूथ बनाए जाएंगे। इन बूथों की खासियत रहेगी, जहां पर महिला वोटरों के अलावा ड्यूटी करने वाली सिर्फ महिलाएं ही होंगी।
अधिकारियों का कहना है कि महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए चुनाव आयोग के निर्देश पर महिला बूथ बनाए जा रहे हैं। भविष्य में अगले चुनावों में महिला बूथों की संख्या में और इजाफा हो सकेगा।
महिला को सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चुनाव आयोग ने महिला बूथ बनाए जाने के निर्देश दिए थे। आयोग के निर्देश पर जिले में आठ बूूथों को महिला बूथ बनाया गया है।
विज्ञापन
एसडीएम एवं चुनाव सेल प्रभारी सुभाषचंद्र यादव ने बताया कि बछरावां विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्र पूर्व माध्यमिक स्कूल महराजगंज में कमरा संख्या एक, हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्र जनता विद्यालय पाहो में कमरा संख्या एक, सदर विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्र एसजेएस स्कूल में कमरा संख्या पांच, छह, सात, सलोन विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्र सर्वोदय विद्यापीठ सलोन में कमरा संख्या एक, सरेनी विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्र प्राथमिक स्कूल कठगर में कमरा संख्या एक, ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्र प्राथमिक स्कूल ऊंचाहार में कमरा संख्या दो को महिला बूथ बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि इन बूथों पर महिला वोटर ही सिर्फ मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगी। साथ ही मतदान कर्मी और सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने में महिला पुलिस कर्मियों को ही तैनात किया जाएगा। एजेंट कर्मी भी महिलाएं ही होंगी। एसडीएम का कहना है कि महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए चुनाव आयोग ने महिला बूथ बनाया है। इससे महिलाओं को मताधिकार का प्रयोग करने में आसानी होगी।