फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   There will be vigil on the border of six districts, 34 police barriers built

छह जिलों की सीमा पर रहेगी चौकसी, बनाए गए 34 पुलिस बैरियर

Thu, 17 Feb 2022 11:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
There will be vigil on the border of six districts, 34 police barriers built
रायबरेली। विधानसभा चुनाव को लेकर छह जिलों की सीमा पर पुलिस की खास चौकसी रहेगी। इन जिलों की सीमा पर 34 पुलिस बैरियर बनाए गए हैं। खास बात ये है कि मतदान वाले दिन चेकिंग के बाद ही लोगों को जिले में इंट्री मिल सकेगी। यदि किसी ने सुरक्षा व्यवस्था में खलल डालने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था किस तरह बेहतर बनाई जा रही है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बुधवार को अमेठी, प्रतापगढ़ और रायबरेली जिले के पुलिस अधिकारी एनटीपीसी ऊंचाहार के गेस्ट हाउस में बैठक कर चुके हैं। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने पर तीन घंटे तक मंत्रणा हुई थी।
विज्ञापन

दरअसल, 23 फरवरी को रायबरेली जिले की पांच विधानसभा सीटों, जबकि 27 फरवरी को अमेठी और प्रतापगढ़ में चुनाव होना है। रायबरेली जिले की सलोन विधानसभा सीट पर 27 फरवरी को भी वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए रायबरेली जिले के अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, अमेठी जिले के अपर पुलिस अधीक्षक विनोद पांडेय, प्रतापगढ़ जिले के अपर पुलिस अधीक्षक रोहित मिश्रा के अलावा सीओ व थानेदारों ने बुधवार को एनटीपीसी के गेस्ट हाउस में बैठक की थी।
रायबरेली जिले की सीमा से लखनऊ, उन्नाव, फतेहपुर, प्रतापगढ़, अमेठी, बाराबंकी जिले की सीमाएं जुड़ी हैं। इसे देखते हुए इन जिलों के सीमाओं पर ऊंचाहार, शिवगढ़, बछरावां, सरेनी, डलमऊ, सलोन समेत अन्य थाना क्षेत्रों में 34 पुलिस बैरियर बनाए गए हैं, जहां पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
पुलिस बैरियर पर आने जाने वाले लोगों की निगरानी भी शुरू करा दी गई है। खासकर मतदान वाले दिन इन पुलिस बैरियरों पर सुरक्षा और सख्त हो जाएगी। चेकिंग के बाद ही लोग जिले के अंदर आ और जा सकेंगे। यदि कोई संदिग्ध दिखेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
एक बूथ पर तैनात होंगे आठ सुरक्षा कर्मी
23 फरवरी को होने वाले मतदान को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए जा रहे हैं। इस बार मतदान वाले दिन एक बूथ पर पैरामिलिट्री फोर्स के चार जवान समेत आठ सुरक्षा कर्मी तैनात किए जाएंगे। सकुशल मतदान कराने के लिए 15 हजार सुरक्षा कर्मी लगाए जाएंगे।
19 फरवरी को बाहरी फोर्स यहां पर पहुंच जाएगा। फोर्स के ठहरने के लिए पहले ही यहां पर स्कूलों का चयन कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी बताते हैं कि एक बूथ पर पैरामिलिट्री फोर्स के चार जवान, दो सशस्त्र पुलिस के जवान, दो होमगार्ड तैनात किए जाएंगे। अति संवेदनशील और संवेदनशील मतदान केंद्रों के बूथों पर अतिरिक्त फोर्स तैनात की जाएगी।

जिले में सकुशल विधानसभा चुनाव कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। छह जिलों की सीमा पर 34 पुलिस बैरियर बनाकर संदिग्ध लोगों की निगरानी कराई जा रही है। मतदान वाले दिन चेकिंग के बाद ही लोगों को जिले के अंदर इंट्री मिलेगी। एक बूथ पर पैरामिलिट्री फोर्स के चार जवान समेत आठ सुुरक्षा कर्मी तैनात किए जाएंगे।
विश्वजीत श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed