फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   There will be treatment for de-addiction, a 50-bed hospital will open

नशामुक्ति का होगा इलाज, खुलेगा 50 बेड का हॉस्पिटल

Fri, 04 Sep 2020 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
There will be treatment for de-addiction, a 50-bed hospital will open
जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनीता सिंह। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र को केंद्र सरकार नशामुक्त करने की तैयारी में है। इसके तहत जिले में 50 बेड का हॉस्पिटल संचालित करने का निर्णय लिया गया है। इस अस्पताल में लोगों को भर्ती करके नशामुक्ति का इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन

नेशनल ड्रग डिपेंडेंस ट्रीटमेंट सेंटर, एम्स दिल्ली की देखरेख में अस्पताल का संचालन होगा। अस्पताल के लिए सीएमओ से भवन की डिमांड की गई है। भवन की व्यवस्था व भारत सरकार से बजट मिलते ही अस्पताल संचालित हो जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से तंबाकू निषेध कार्यक्रम संचालित होने के साथ ही अब समाज कल्याण विभाग की ओर से 15 अगस्त ने नशामुक्त अभियान शुरू कराया गया है। नशामुक्ति कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए केंद्र सरकार ने जिले में 50 बेड का अस्पताल संचालित कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। नेशनल ड्रग डिपेंडेंस ट्रीटमेंट सेंटर, एम्स दिल्ली की देखरेख हॉस्पिटल में काउंसलिंग के बाद लोगों को भर्ती करके नशा से मुक्त करने के लिए इलाज किया जाएगा। शासन से पत्र आने के बाद समाज कल्याण अधिकारी ने सीएमओ से हॉस्पिटल के लिए भवन की डिमांड की है।
नशामुक्ति के इलाज के लिए जिले में प्रस्तावित 50 बेड के अस्पताल में एक डॉक्टर के साथ ही एक-एक काउंसलर व डाटा मैनेजर की भर्ती होगी। चार नर्स भी अस्पताल में तैनात होंगी। जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। इसके अलावा दवा, स्टेशनरी, इंफ्रास्ट्रक्चर आदि के लिए अलग से बजट मिलेगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार शर्मा ने बताया कि तंबाकू निषेध कार्यक्रम विभाग की ओर से संचालित है। समाज कल्याण विभाग से चल रहे नशामुक्ति अभियान के लिए नियमानुसार सहयोग किया जाएगा। हॉस्पिटल के संबंध में पत्र मिलते ही नियमानुसार प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

एक साल में खर्च होंगे 2.67 करोड़ रुपये
पद/ मद बजट
डॉक्टर 7,20,000
नर्स 9,60,000
काउंसलर 2,40,000
डाटा मैनेजर 1,80,000
इंफ्रास्ट्रक्चर 3,00,000
स्टेशनरी 50,000
मेडिसिन 1,00,000
कंटीजेंसी 1,32,500
नशामुक्ति अभियान के तहत जिले में नशामुक्ति के लिए लोगों के इलाज के लिए 50 बेड का हॉस्पिटल खोले जाने का प्रस्ताव शासन से मिला है। मामले में सीएमओ से भवन की डिमांड की गई है। भवन की व्यवस्था होते ही अस्पताल का संचालन कराया जाएगा। इसके लिए मार्ग दर्शन आ गए हैं। जल्द ही बजट भी मिल जाएगा।-सुनीता सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी

सीएमओ डॉ. संजय कुमार शर्मा।

सीएमओ डॉ. संजय कुमार शर्मा।- फोटो : RAIBARAILY

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed