फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   There will be a ban on the movement of heavy vehicles in Rae Bareli city

Raebareli News: शहर में भारी वाहनों के आवागमन पर रहेगी रोक

Thu, 02 Oct 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 02 Oct 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
There will be a ban on the movement of heavy vehicles in Rae Bareli city
रायबरेली। दशहरा पर्व और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के कारण बृहस्पतिवार को शहर के अंदर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी। यातायात प्रभारी इंद्रपाल सिंह के मुताबिक सुबह नौ बजे से दशहरा व प्रतिमा विसर्जन की समाप्ति के बाद ही भारी वाहन शहर के अंदर आ पाएंगे।
विज्ञापन


यातायात प्रभारी के मुताबिक लखनऊ-प्रयागराज हाईवे से सई नदी पुल होकर शहर रायबरेली के अंदर जाने वाले भारी वाहनों का संचालन प्रतिबंध रहेगा। लालगंज, गुरुबख्शगंज की तरफ से आने वाले भारी वाहन शहर के अंदर नहीं जा पाएंगे। इस मार्ग से आने वाले वाहन दोसड़का से ढकिया चौराहा होते हुए चंदापुर चौराहा से अपने-अपने गंतव्य स्थान को जाएंगे।
विज्ञापन


त्रिपुला चौराहे से शहर के अंदर जाने वाले भारी वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। इस मार्ग से आने वाले वाहन लखनऊ-प्रयागराज हाईवे से अपने गंतव्य स्थान को जाएंगे। सारस पुल के घोसियाना रेलवे क्राॅसिंग से शहर के अंदर भारी-काॅमर्शियल वाहन नहीं आएंगे। यह वाहन सारस चौराहा से गंतव्य स्थान को जाएंगे। बरगद चौराहा, सिविल लाइन चौराहा से कोई भी भारी-काॅमर्शियल वाहन अंदर नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed