फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   There will be 10 competitions in Amrit Krida Mahotsav

अमृत क्रीड़ा महोत्सव में होंगी 10 प्रतियोगिताएं

Thu, 30 Sep 2021 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
There will be 10 competitions in Amrit Krida Mahotsav
रायबरेली। आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर अमृत क्रीड़ा महोत्सव का आयोजन न्याय पंचायत, ब्लॉक और जिला स्तर पर किया जाएगा। इसमें खेलकूद की 10 प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने कहा है कि अमृत खेल महोत्सव भव्य तरीके से मनाया जाएगा। खेलकूद का उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरदराज के क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को जिला स्तर पर एक प्लेटफार्म प्रदान कर उनकी प्रतिभा को सामने लाना है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट स्थित बचत भवन सभागार में गुरुवार को हुई बैठक में डीएम ने कहा कि जिला प्रशासन के तत्वाधान में जिला खेल कार्यालय और जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल कार्यालय के नेतृत्व में अमृत क्रीड़ा महोत्सव का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिताएं बेहतर एवं सकुशल तरीके संपन्न हो, इसके लिए जिला क्रीड़ा अधिकारी, युवा कल्याण अधिकारी, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट, उपजिलाधिकारी ऊंचाहार, डीआईओएस, बीएसए, समस्त बीडीओ, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
उन्होंने बताया कि न्याय पंचायत स्तर पर 6, 7, 8 अक्तूबर, ब्लॉक स्तर पर 11, 12, 13 अक्तूबर को चिह्नित मैदान में, जिला स्तर पर 21, 22, 23 अक्तूबर को मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजन होगा।
फुटबॉल, हॉकी, ताइक्वांडो, कबड्डी, वालीबॉल, एथलेटिक्स, कैरम, चेस, टेनिस, बैडमिंटन प्रतियोगिताएं होंगी। हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन, ताइक्वांडो जिला स्तर पर ही खेली जाएंगी। एथेलेटिक्स में 100, 200, 400, 800, 1500, 3000 मीटर दौड़, लंबी व ऊंची कूद, गोंला फेंक की प्रतियोगिताएं शामिल हैं।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार, डीडीओ एसएन चौरसिया, जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी सर्वेंद्र सिंह चौहान, युवा कल्याण अधिकारी एमएल रमन, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राम कुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed