{"_id":"c6c33e5253032d47f7dfc6bd92e45775","slug":"there-were-shops-shutter-police-deployed-pac-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं उठे दुकानों के शटर, पुलिस-पीएसी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं उठे दुकानों के शटर, पुलिस-पीएसी तैनात
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हालात और तनाव को देखते हुए घटनास्थल पर पुलिस-पीएसी तैनात है। पुलिस की मौजूदगी में दोनों युवकों के शवों का अलग-अलग स्थान पर अंतिम संस्कार किया गया है।
सरेनी थाना क्षेत्र के कहिंजर गांव निवासी अनुराग विक्रम सिंह उर्फ सौरभ सिंह और महराजपुर के विमल तिवारी की रविवार को हत्या कर दी गई थी। विमल की गोली से सौरभ की मौत हुई थी।
इससे भड़के सौरभ पक्ष के लोगों ने विमल को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया था। सौरभ पक्ष की तरफ से मनीष, भोले सिंह घायल हुए थे। यह वारदात रसूलपुर बाजार चौराहा पर हुई थी।
विज्ञापन
सोमवार को भी इस घटना की दहशत देखने को मिली। रसूलपुर चौराहा पर सभी दुकानें बंद रहीं। इससे सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस-पीएसी तैनात रही। दोनों युवकों के शव गांव पहुंचे तो परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
मृतक विमल की मां रामकुमारी, पत्नी पूजा, बहन गुड़िया के आंसू नहीं थम रहे थे। बक्सर उन्नाव में विमल के शव का अंतिम संस्कार किया गया। उधर, सौरभ का शव गांव पहुंचा तो परिवारीजन बिलख पड़े।
सौरभ के शव का गेगासो गंगाघाट पर पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। इस मामले में मृतक विमल के पक्ष से भाई मिलन तिवारी ने कल ही रिपोर्ट लिखाई थी।
एसओ आरके सिंह का कहना है कि शवों का अंतिम संस्कार करा दिया गया है। हालात अब सामान्य है, फिर भी सतर्कता बरती जा रही है। मामले में उचित कार्रवाई होगी।