फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   There was a fight for seats in the buses

Raebareli News: बसों में सीट के लिए मची मारामारी

Mon, 17 Mar 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 17 Mar 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
There was a fight for seats in the buses
कानपुर जाती रोडवेज बस में चढ़ने के लिए लगी यात्रियों की भीड़। - फोटो : संवाद
रायबरेली। होली के बाद सोमवार से सभी ऑफिस खुल जाएंगे। ऐसे में जो लोग होली पर घर आए थे, वह रविवार को घर से निकल पड़े। लखनऊ रूट पर चलने वाली बसों में बहुत अधिक आपाधापी रही। लखनऊ से आने वाली बसों में भीड़ कम रही, लेकिन रायबरेली से लखनऊ जाने वाली बसों में यात्रियों को सीट पर बैठने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


रविवार सुबह से ही रायबरेली से लखनऊ रूट की बसों में सफर करना चुनौती भरा रहा। बसें फुल रहीं और लोगों को सफर करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। सीट नहीं मिली तो लोगों ने खड़े होकर सफर किया। हर किसी को लखनऊ पहुंचने की जल्दी थी। लखनऊ से ही ट्रेन का सफर करना था, तो इस कारण भी भीड़ अधिक रही।
विज्ञापन


शहर के सिविल लाइंस चौराहे पर लोगों को बसों के इंतजार में खड़ा होना पड़ा। रोडवेज डिपो की तरफ से बसों को चलाया गया, लेकिन यात्रियों की संख्या अधिक होने से बसें फुल रहीं। प्रयागराज से आने वाली बसें भी फुल रहीं, जिससे बस से सफर करने में परेशानी हुई। इस दौरान निजी वाहनों से भी लोगों ने लखनऊ तक का सफर तय किया। बछरावां में भी बस स्टैंड पर भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


फतेहपुर जाने वाली बसों में बैठने के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ा। लखनऊ रूट जाने वाली बस भरी रहीं। ऐसे में जैसे ही बस स्टैंड पर रुकती तो भीड़ चढ़ने के लिए दौड़ पड़ती। इससे धक्कामुक्की के साथ आपाधापी रही। कई बार चालक और परिचालक को बस को ओवरलोड होने से बचाने के लिए यात्रियों को अगली बस में बैठने के लिए कहना पड़ा। पूरे दिन बसों में सीट के लिए दिक्कत बनी रही।


उधर, लालगंज कस्बे के गांधी चौराहा, बेहटा चौराहा, बाईपास रोड, बीरापासी चौक, करुणा बाजार चौराहे पर सुबह से ही लखनऊ, कानपुर, फतेहपुर, उन्नाव जाने वालों की भीड़ रही। बसें खचाखच भरकर आ रही थी। जिससे स्टॉप पर रुकने के बाद भी सवारियों को बैठने की जगह नहीं मिल पा रही थी। लोगों को दूसरी बस के लिए देर तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed