फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   There was a fight for fertilizer, police had to be called

Raebareli News: खाद के लिए मारामारी, बुलानी पड़ी पुलिस

Fri, 29 Aug 2025 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 29 Aug 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
There was a fight for fertilizer, police had to be called
राही ब्लॉक क्षेत्र के साधन सहकारी समिति भुएमऊ में खाद के लिए जुटी भीड़।
नसीराबाद (रायबरेली)। कस्बे की साधन सहकारी समिति में यूरिया लेने के लिए में किसान बृहस्पतिवार सुबह छह बजे से ही कतार में खड़े हो गए। भीड़ के कारण खाद के लिए मारामारी रही। सचिव काे पुलिस बुलानी पड़ गई। किसानों का आरोप है कि पुलिस ने उनकी साइकिलों की हवा निकाल दी।
विज्ञापन


साधन सहकारी समिति में एक साल से खाद नहीं मिल रही है। दो दिन पहले अमेठी सांसद केएल शर्मा ने खाद वितरित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए थे। इसके चलते बुधवार को किसान खाद लेने के लिए पहुंचे तो पीओएस मशीन खराब होने से खाद वितरित नहीं की गई। बृहस्पतिवार का खाद मिलने की आस में सुबह छह बजे से किसान समिति के बाहर खड़े हो गए।
विज्ञापन


सुबह साढ़े नौ बजे जायस क्रय-विक्रय केंद्र के सचिव संतोष मिश्र साधन सहकारी समिति पहुंचे तो समिति के बाहर भारी किसानों की भीड़ को देख उन्होंने थाना प्रभारी को फोन कर सिपाहियों को भेजने का आग्रह किया। करीब 11 बजे एसआई राजीव कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और किसानों को कतार में खड़े होने के लिए कहा। भीड़ ने उनकी बात को अनसुना कर दिया। आरोप है कि सिपाहियों ने किसानों की साइकिलों की हवा निकाल दी और धमकाकर लाइन में खड़ा कराया। पुलिस की इस कार्रवाई से किसानों में रोष रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महमदपुर निवासी किसान उमेश ने बताया कि वह सुबह छह बजे से लाइन में लगे थे। उन्हें 270 रुपये की एक बोरी यूरिया मिली, जबकि जरूरत दो बोरी की है। सचिव संतोष मिश्र ने बताया कि समिति में 500 बोरी यूरिया आई है। आधार और खतौनी देखकर प्रत्येक किसान को एक-एक बोरी खाद दी जा रही है। राही ब्लाॅक के भूएमऊ साधन सहकारी समिति में भी पुलिस की मदद से खाद का वितरण किया गया।






गर्मी के कारण बेहोश हुआ किसान
शिवनगर निवासी किसान रमेश साहू सुबह सात बजे से लाइन में लगे थे। गर्मी के कारण वह अचेत होकर गिर पड़े। आसपास खड़े लोगों ने उनके चेहरे पर पानी डाला तब उन्हेें होश आया। इसके बाद उन्हें एक बोरी खाद मिली। किसान कल्याण एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालता प्रसाद शुक्ल ने कहा कि किसानों के साथ धक्कामुक्की करना और साइकिल की हवा निकालना पुलिस का अशोभनीय कार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed