{"_id":"62c87c08a8a1860982625c4c","slug":"theft-raibaraily-news-lko638743745","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवीन गल्ला मंडी से डेढ़ लाख कीमत की दाल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवीन गल्ला मंडी से डेढ़ लाख कीमत की दाल चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। सदर कोतवाली क्षेत्र में नवीन गल्ला मंडी में गुरुवार रात चोरों ने एक दुकान से करीब डेढ़ लाख रुपये की दाल चोरी कर ली।
सुबह चोरी की वारदात की जानकारी से हड़कंप मच गया। पुलिस ने पहुंचकर घटना की जांच की। गल्ला मंडी में चोरी हो जाने से व्यापारियों में नाराजगी है।
शहर के सत्य नगर निवासी सचिन कुमार गुप्ता की नवीन गल्ला मंडी में दाल की दुकान है। गुरुवार रात दुकान के पीछे की दीवार तोड़कर चोर अंदर घुस गये।
इसके बाद करीब 46 बोरी दाल उठा ले गए। शुक्रवार सुबह सचिन दुकान पर पहुंचा तो उसे चोरी की घटना की जानकारी हुई।
सचिन ने बताया कि करीब डेढ़ लाख कीमत की दाल चोरी हुई है। जल्द चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा। सदर कोतवाल राघवन कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है।