{"_id":"629b9d1d29d729250458b348","slug":"theft-in-jagatpur-raibaraily-news-lko6337437164","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायरकर्मी समेत दो घरों से चार लाख का माल उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायरकर्मी समेत दो घरों से चार लाख का माल उड़ाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगतपुर (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात चोरों ने एक बार फिर दो घरों में हाथ साफ कर पुलिस गश्त की पोल खोल दी है।
लगातार दूसरे दिन एक रिटायर कर्मी समेत दो घरों से नकदी समेत चार लाख रुपये का माल पार कर दिया। सुबह जानकारी होने पर हड़कंप मच गया।
इसके एक दिन पहले ही गुरुवार रात चोरों ने धर्मदासपुर गांव के दो घरों से नकदी समेत 22 लाख रुपये का माल पार कर दिया था।
चांदमऊ गांव निवासी रिटायर कर्मचारी लालजी सिंह का परिवार सो रहा था। रात में चोर दीवार फांदकर घर के अंदर घुस गए। बक्से और अलमारी का ताला तोड़कर जेवरात व 13 हजार रुपये चुरा ले गए।
सुबह चोरी की जानकारी होने पर कोहराम मच गया। पीड़ित ने बताया कि नकदी समेत करीब तीन लाख रुपये की चोरी हुई है।
इसी तरह दूसरी घटना साहू कुआं गांव में हुई। यहां की कमला देवी के घर चोर दीवार फांदकर अंदर घुस गए। बक्से और अलमारी में रखे 2500 रुपये, जेवरात समेत अन्य सामान चुरा गए। पीड़िता ने बताया कि नकदी समेत एक लाख रुपये की चोरी हुई है। कोतवाल हरिकेश सिंह ने बताया कि चोरी की जानकारी हुई है।