फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The young man was swinging on the high tension line for an hour by climbing the pole

पोल पर चढ़कर एक घंटे तक हाईटेंशन लाइन पर झूलता रहा युवक

Sun, 21 Nov 2021 09:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 09:36 PM IST
विज्ञापन
The young man was swinging on the high tension line for an hour by climbing the pole
रायबरेली। बस स्टेशन चौराहा के निकट रविवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक युवक पोल पर चढ़कर करीब एक घंटे तक हाईटेंशन लाइन के तारों को पकड़कर झूलता रहा।
विज्ञापन

आसपास के लोगों के फोन करने पर तत्काल बिजली आपूर्ति ठप कर दी गई, वरना उसकी जान चली जाती। युवक मनोरोगी बताया जा रहा है। जानकारी होने पर नगर पालिका की टीम ने पहुंचकर युवक को नीचे उतारा। पुलिस ने पूछताछ किए बिना ही उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन

बस स्टेशन चौराहे के निकट लखनऊ रोड पर करीब 25 वर्षीय युवक बिजली के पोल पर चढ़ गया। जिस समय वह पोल पर चढ़ रहा था, उस समय तारों में करंट दौड़ रहा था। उसे लोगों ने पोल पर चढ़ने से रोकने की कोशिश की लेकिन उसने किसी की न सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह देख लोगों ने पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों व कर्मचारियों को सूचना दे दी। इस पर बिजली उपकेंद्र तेलियाकोट के कर्मचारियों ने तत्काल बिजली आपूर्ति ठप कर दी। इसी बीच युवक एक घंटे तक तारों को पकड़कर झूलता रहा। वह अपना नाम अखिलेश जोशी और निवास स्थान प्रतापगढ़ बता रहा था।

नगर पालिका और पुलिस कर्मियों ने किसी तरह उसे नीचे उतारा और खानापूर्ति कर छोड़ दिया। कार्यवाहक कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि युवक मनोरोगी है। पूछताछ में उसने अपना नाम अखिलेश जोशी बताया है। इसके बाद युवक स्वयं चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed