{"_id":"68b0b5775888d6c1d90cdd4e","slug":"the-young-man-was-murdered-in-a-love-affair-raebareli-news-c-101-1-slko1031-139850-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: प्रेम प्रसंग में हुई थी युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: प्रेम प्रसंग में हुई थी युवक की हत्या
Fri, 29 Aug 2025 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 29 Aug 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। महराजगंज के बावन बुजुर्ग बल्ला के रहने वाले अमन मौर्या (22) की प्रेम-प्रसंग व रुपये के लेनदेन में हत्या की गई थी। 28 दिन बाद भदोखर पुलिस ने बृहस्पतिवार को घटना में शामिल नाबालिग प्रेमिका और एक युवक, महिला को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने सिर पर डंडे से वार करके युवक की हत्या की थी। फिर शव रेल ट्रैक पर फेंक दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने पर पुलिस ने घटना की जांच की तो आरोपियों की सारी असलियत सामने आई। अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा के मुताबिक बीते 31 जुलाई को अमन का दरियापुर रेलवे स्टेशन के पास रेल ट्रैक पर शव पाया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से अमन की मौत होने की पुष्टि हुई थी।
खास बात ये थी कि अमन के सिर पर ही सिर्फ चोट थी। यदि ट्रेन की चपेट में अमन आता तो शरीर पूरी तरह से क्षत विक्षत हो जाता। भदोखर थाना प्रभारी राकेशचंद्र आनंद को टीम के साथ घटना की जांच करने के लिए कहा गया था। जांच के दौरान पता चला कि अमन का अक्सर मुंशीगंज कस्बा निवासी सुमन के घर आना-जाना था।
विज्ञापन
शक के आधार पर सुमन से कड़ाई से पूछताछ शुरू की गई तो घटना की असलियत सामने आने लगी। सुमन के जरिए पुलिस नई बस्ती मुंशीगंज निवासी अवधेश गुप्ता के अलावा 16 वर्षीय किशोरी तक पहुंच गई। तीनों आरोपियों की पूछताछ में पता चला कि अमन की ट्रेन के चपेट में आने से नहीं, बल्कि हत्या की गई थी।
एएसपी के मुताबिक जांच में पता चला है कि युवक का किशोरी के साथ करीब एक साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। सुमन से युवक ने करीब दो लाख रुपये ले रखे थे। ऐसे में रुपयों के लेनदेन को लेकर भी विवाद था। इसी वजह से तीनों ने मिलकर पहले डंडे व पत्थर से सिर पर वार करके अमन की हत्या कर दी और फिर घटना को हादसा दिखाने के लिए शव को रेल ट्रैक पर फेंक दिया।
अमन का शव ट्रैक पर पड़ा होने की वजह से चालक ने ट्रेन रोक दी थी और पुलिस को इसकी सूचना दे दी थी। इससे शव ट्रेन की चपेट में नहीं आया था। यदि शव ट्रेन की चपेट में आ जाता तो घटना का राज न खुल पाता। एएसपी ने बताया कि मृतक के पिता विश्भर मौर्य की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर आरोपी अवधेश और सुमन को जिला कारागार और किशोरी को किशोर न्यायिक बोर्ड बाराबंकी भेजा गया है।