फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The young man sitting on the tractor was cut off from the rotavator

ट्रैक्टर पर बैठा युवक रोटावेटर से कटा

Sun, 21 Nov 2021 09:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 09:39 PM IST
विज्ञापन
The young man sitting on the tractor was cut off from the rotavator
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में खेत की जोताई करते वक्त रोटावेटर की चपेट में आने से एक युवक कट गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर मलिक और मृतक के घरवालों ने आपसी समझौता कर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

केमुपुर गांव निवासी नितेश कुमार गांव के ही राकेश कुर्मी के यहां ट्रैक्टर चलाता था। राकेश ट्रैक्टर चालक नितेश (20) को लेकर गांव में खेत में जोताई करने गया था, लेकिन ट्रैक्टर खुद राकेश चला रहा था, जबकि नितेश ट्रैक्टर पर बैठा था। अचानक नितेश ट्रैक्टर से गिर गया और रोटावेटर की चपेट में आने से कट गया।
विज्ञापन

जब नितेश के रोटावेटर से कटने की जानकारी राकेश को हुई, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। क्षत-विक्षत शव को रोटावेटर से बाहर निकाला गया।
युवक की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। दोनों पक्षों में समझौता हो गया। आननफानन शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। लेनदेन को लेकर हुए समझौते का रुपया पीड़ित परिवारीजनों को न मिलने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कोतवाली प्रभारी संजय त्यागी ने बताया कि घटना की सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed