फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The young man had come to meet the girlfriend but husband killed him with an ax

प्रेमिका से मिलने आया था युवक, पति ने कुल्हाड़ी से मार डाला

Sat, 04 Dec 2021 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
The young man had come to meet the girlfriend but husband killed him with an ax
डीह (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात प्रेमिका से मिलने उसके घर गए प्रेमी की हत्या कर दी गई। युवक के सिर पर कुल्हाड़ी से प्रहार किया गया। वारदात को महिला ने अपने पति व देवर के साथ मिलकर अंजाम दिया।
विज्ञापन

बताते हैं कि महिला युवक को घर आने से मना कर रही थी। बावजूद इसके युवक उससे मिलने घर पहुंच गया। एएसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने पहुंचकर घटना की जांच की। महिला और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

डीह के पूरे रनबहादुर मजरे टेकारी दांदू गांव निवासी अंकित यादव (21) पुत्र शिवबालक का टेकारी दांदू गांव निवासी सरोजनी से नजदीकियां थीं।
शुक्रवार रात महिला से युवक अंकित की फोन पर बात हुई थी, जिसके बाद युवक महिला से मिलने उसके घर पहुंच गया। घर पहुंचते ही पति ने घर का दरवाजा बंद कर युवक के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक की हत्या में महिला और उसके देवर ने भी सहयोग किया। हत्या के बाद महिला के पति ने यूपी-112 पुलिस को सूचना दी कि घर में चोर घुस आया है और पिटाई से उसकी मौत हो गई है।
जानकारी पर थानाध्यक्ष डीह रवींद्र सोनकर घटनास्थल पहुंचे और पड़ताल की। मामले में युवक के पिता शिवबालक की तहरीर पर पुलिस ने सरोजनी, महिला के पति दिनेश वर्मा व देवर महेश के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने भी घटनास्थल पर जाकर पड़ताल की। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रेम-प्रसंग के चलते युवक की हत्या की गई है। मामले में महिला और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार एक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
मामूली विवाद में बुजुर्ग को लोहे की रॉड से पीटकर मार डाला
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के कोडरी गांव में मामूली विवाद में एक बुजुर्ग की लोहे की रॉड से पीटकर हत्या कर दी गई। भतीजों ने परिवारीजनों संग मिलकर वारदात को अंजाम दिया।
सूचना के बाद भी सीओ सलोन के न पहुंचने पर पीड़ित परिवार ने नाराजगी जताई। आठ के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
सलोन के कोडरी निवासी सतन पटेल (70) और श्रीराम पटेल दोनों पट्टीदार हैं। शुक्रवार को श्रीराम के बेटों ने सतन पटेल की बेटियों को किसी बात को फटकार लगा दी थी। यह बात सतन को नागवार गुजरी। शनिवार सुबह सतन की पत्नी चंद्रकली ने बेटियों को फटकार लगाने पर नाराजगी जताई।
इसके कुछ देर सतन खेत की तरफ जा रहा था। तभी आरोपियों ने लोहे की रॉड से उस पर हमला कर दिया। पिटाई से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद हमलावर मौके से भाग गए।

जानकारी पर कोतवाल संजय त्यागी ने पहुंचकर घटना की जांच की। कोतवाल ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर रामधनी, पंकज, गुड्डू, पवन, श्रीराम, अर्जुन, पीयूष व श्रीराम के दामाद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed