फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The woman who arrived from Maharashtra stopped the marriage, uproar

महाराष्ट्र से पहुंची महिला ने रोकी शादी, हंगामा

Thu, 02 Dec 2021 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
The woman who arrived from Maharashtra stopped the marriage, uproar
ऊंचाहार (रायबरेली)। पूरे डींगुर मजरे सवैया धनी गांव में आई बरात में बुधवार रात जमकर हंगामा हुआ। महाराष्ट्र से अपनी बच्ची लेकर समारोह में पहुंची महिला ने दूल्हे को अपना पति बताते हुए शादी रुकवा दी। दूल्हे के शादीशुदा होने का पता चलने पर लड़की पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद बरात वापस लौट गई।
विज्ञापन

पूरे डींगुर गांव निवासी शंकर गुप्ता की बेटी सीमा की शादी सलोन कोतवाली क्षेत्र के मटका गांव के धीरज के साथ तय हुई थी। एक दिसंबर की शाम वह बरात लेकर पहुंचा। बताते हैं कि शादी रस्में चल रहीं थीं।
विज्ञापन

लोग डीजे की धुन पर नाच रहे थे। इसी दौरान महाराष्ट्र निवासी मनीषा दुबे अपनी बेटी के साथ हवाई जहाज से लखनऊ पहुंची और कार से गांव आकर दूल्हे की पहली पत्नी होने का दावा किया। यह सुन वहां सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग अवाक रह गए। शादी का जश्न फीका पड़ गया। वर व वधू पक्ष के बीच विवाद शुरू हो गया। बराती भाग खड़े हुए। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और महिला समेत दोनों पक्षों को थाने ले आई।
हालांकि बाद में महिला व वर-वधू पक्ष ने आपस में सुलह कर ली। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि महाराष्ट्र से आई महिला ने दूल्हे को अपना पति बताकर हंगामा किया था। हालांकि किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। आपस में समझौता कर लिया। बरात वापस लौट गई।

एक साल पहले दोनों में हुईं थीं नजदीकियां
मनीषा दुबे भदोही जिले की रहने वाली है। उसकी शादी हो चुकी है, लेकिन पति से विवाद के चलते वह मुंबई में रहकर जीवन यापन करती है। वहीं धीरज भी रहता है।
कुछ वर्ष पहले दोनों एक-दूसरे के संपर्क में आए और दोनों में नजदीकियां बढ़ गई। महिला का दावा है कि धीरज ने उसके साथ शादी की है और बेटी भी उसी की है। उधर, धीरज ने इस बात से इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed