फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The woman crushed by tanker, death

टैंकर ने महिला को कुचला, मौत

Sat, 01 Aug 2015 11:48 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 01 Aug 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
अमेठी जिले के जायस कस्बे में शनिवार को बाग जा रही महिला को टैंकर ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। उधर, डीह थाना क्षेत्र में शनिवार को कार और टेम्पो ने दो बाइकों में टक्कर मार दी, जिससे दंपती समेत छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


हालत नाजुक होने पर तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर कियागया है। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
जायस कोतवाली क्षेत्र के शेखाना निवासी रमझारा (60) पत्नी चंद्रिका सुबह पैदल बाग जा रही थी।

रायबरेली-सुल्तानपुर मार्ग पर तेज रफ्तार टैंकर ने उसे रौंद दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिवारीजनों को दी। परिवारीजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


कोतवाल पीके तिवारी का कहना है कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज करके टैंकर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। टैंकर सुल्तानपुर की तरफ जा रहा था। चालक गाड़ी समेत भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पखरौली गांव निवासी जंग बहादुर (40) अपनी पत्नी केश कुमारी (35) और बेटे पीयुष (4) को लेकर बाइक से डीह के पांडेय का पुरवा मजरे सरायं मानिक में किसी वैद्य से दवा लेने जा रहा था।

सभा का पुरवा गांव के पास पीछे से कार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे तीनों घायल हो गए। उधर, मान का पुरवा मजरे लोधवारी निवासी सुरेंद्र कुमार (25), अपनी छोटी बहन कल्पना (22) और प्रकाश निवासी ललई का पुरवा थाना गुरुबक्शगंज के साथ बाइक से रायबरेली दवा लेने जा रहा था।


रामगंज गांव के पास पीछे से टेम्पो ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे तीनों घायल हो गए। दोनों सड़क हादसों के बाद कार और टेम्पो चालक अपने-अपने वाहन लेकर भाग गए।

 ग्रामीणों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां हालत नाजुक होने पर सुरेंद्र, कल्पना और प्रकाश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed