{"_id":"68b4a24dfe8780d9a201a9a8","slug":"the-wind-of-devotion-flowing-in-the-pandals-raebareli-news-c-101-1-slp1006-140052-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: पंडालों में बह रही भक्ति की बयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: पंडालों में बह रही भक्ति की बयार
Mon, 01 Sep 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 01 Sep 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
एम्स परिसर में स्थापित मंदिर में हवन के बाद आरती गाते चिकित्सक।
रायबरेली। गणेश उत्सव को लेकर शहर से गांव तक सजे पूजा पंडालों में भक्ति की बयार बह रही है। भजनों से वातावरण भक्तिमय हो रहा है। भगवान गणेश के जयकारों से पंडाल गूंज रहे हैं। शहर में रविवार को दुर्गा मंदिर कमेटी इंदिरा नगर में गणेश चतुर्थी पर गणेश प्रतिमा स्थापित की गई। भक्तों ने पूजा अर्चना की।
सुबह और शाम आरती के साथ बच्चों ने भक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। कमेटी की तरफ से बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर महेंद्र दीक्षित, शैलेंद्र त्रिपाठी, कुसुम नौटियाल, बबलू द्विवेदी, पवन बाजपेई, श्वेता मिश्रा आदि उपस्थिति रहे। लालगंज कस्बे के सराफा मंडी में रविवार को गणेश पंडाल में विघ्नहर्ता की विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना की गई।
भगवान को भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। डीजे में बज रहे भगवान गणेश के भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे। ऐहार गांव में इन दिनों गणेशोत्सव की धूम है। गांव में तीन सार्वजनिक स्थानों पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई है।
विज्ञापन
सुबह-शाम भगवान गणेश पांडालों में भक्त पूजा अर्चना कर रहे हैं। रविवार को भक्तों ने भगवान गौरी नंदन की पूजा अर्चना की और जीवन में सुख समृद्धि व सर्वजन कल्याण की कामना की। इस मौके पर रामआसरे शर्मा, रामखेलावन निर्मल, गोलू, पूजा, किरन, रविंद्र द्विवेदी व शोभित द्विवेदी मौजूद रहे।
खीरों में गणेश महोत्सव में पुराना खीरों में कथा वाचक महेश प्रबल शास्त्री, पुरानी बाजार में पूजा शास्त्री व नई बाजार में कथा व्यास माधुरी ने भगवान गणेश की कथा सुनाई।
प्रतिमा का किया विर्सजन
डीह। क्षेत्र के सुंदरगंज चौराहे के पास गणपति युवा मंडल की ओर से मनाए जा रहे गणेश चतुर्थी महोत्सव में रविवार को पूजा अर्चना की गई। इसके बाद बघौला गांव के पास सई नदी में भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन कर दिया गया। इस मौके पर डाॅ. दिनेशचंद मिश्र, प्रीतम मिश्र, इंदू मिश्र, आशीष व कीर्ति मिश्र मौजूद रहीं।