{"_id":"59b4292c4f1c1bfd7f8b5852","slug":"the-villagers-anger-against-the-pakistanis-when-the-body-of-the-soldier-arrives","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवान का शव पहुंचते ही पाक के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवान का शव पहुंचते ही पाक के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Sat, 09 Sep 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
सीएम को बुलाने की मांग को लेकर लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर जाम लगा कर प्रदर्शन करते इलाकाई लोग।
- फोटो : अमर उजाला
सेना के जवान अजयपाल सिंह उर्फ कुलदीप सिंह का शव शुक्रवार की सुबह गांव पहुंचा तो ग्रामीणों और परिवारीजनों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज लोगों ने लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग को जाम कर दिया और सीएम योगी आदित्यनाथ को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे।
अफसरों के न पहुंचने पर जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। यही नहीं, गुस्सा इस कदर था कि पाकिस्तान का पुतला फूंका और मुर्दाबाद के नारे लगाए। बवाल की सूचना पर सीडीओ देवेंद्रनाथ पांडेय, एसपी शिवहरि मीणा, एएसपी शशिशेखर सिंह, सीओ सदर शेषमणि उपाध्याय पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे।
अधिकारियों ने उत्तेेजित ग्रामीणों व परिवारीजनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े रहे। पूर्व विधायक अखिलेश सिंह के समझाने पर सभी शांत हुए और जाम खोल दिया। इसके बाद सेना के जवान को अंतिम विदाई दी गई। बाद में जिले के प्रभारी मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी पहुंचे और उन्होंने जवान के परिवार को हरसंभव मदद दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
राही ब्लॉक के फतेहपुर मोहलिया गांव निवासी एवं जम्मू कश्मीर के अखनूर सेक्टर में तैनात सेना के जवान अजय पाल सिंह उर्फ कुलदीप सिंह का शव सुबह आठ बजे गांव पहुंचा। जम्मू-कश्मीर के चार राजरीफ यूनिट से नायब सूबेदार महेंद्र पाल, सेना के जवान रानू सिंह शव एंबुलेंस से लेकर गांव पहुंचे।
शव पहुंचते ही लोगों में पाकिस्तान के खिलाफ और योगी सरकार के खिलाफ गुस्सा दिखा। ग्रामीण व परिवारीजन एकत्र हो गए। भारी तादाद में लोग लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर पहुंचकर जाम लगा दिया। सभी के हाथ में तिरंगा था। सभी सेना के जवान अजयपाल सिंह पर जहां गर्व जता रहे थे, वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ को मौके पर बुलाने पर अड़े रहे। गुस्साए लोगों ने पाकिस्तान का पुतला फूंका और मुर्दाबाद के नारे लगाए।
जाम लगने से दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई। सबसे पहले एसपी मौके पर पहुंचे। इसके बाद अन्य अधिकारियों व नेेताओं का गांव पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। अधिकारियों व नेताओं ने परिवारीजनों को समझाने की भरसक कोशिश की, लेकिन वे सीएम के आने की मांग पर अडे़ रहे। बाद में पूर्व विधायक अखिलेश सिंह पहुंचे और उन्होंने परिवारीजनों व ग्रामीणों से बात की। साथ ही भरोसा दिया कि सीएम को बुलाया जाएगा। इस पर जाम खोल दिया गया।