{"_id":"e388270ad1f1d086e73c7aa97930c146","slug":"the-truck-crushed-the-death-of-a-worker-brother-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर मजदूर की मौत, भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से कुचलकर मजदूर की मौत, भाई घायल
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
हरचंदपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को ट्रक ने बाइक सवार दो भाइयों को कुचल दिया। हादसे में बड़े भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। दोनों भाइयों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
हरचंदपुर के बाला गांव का कमलेश कुमार (27) मजदूरी करता था। सुबह वह अपने छोटे भाई संतोष कुमार (17) को लेकर हरचंदपुर गया था। वहां से दोनों बाइक से घर वापस जा रहे थे।
विज्ञापन
दोनों हरचंदपुर-बछरावां की ओर जा रहे थे, तभी प्यारेपुर गांव के पास पीछे से आए बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे दोनों बाइक से गिरकर दूसरी पटरी पर पहुंच गए।
इसी बीच बछरावां की ओर से आए तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों भाइयों को रौंद दिया। ग्रामीणों की सूचना पर एसओ रामऔतार मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक कमलेश की मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने गंभीर रूप से घायल संतोष को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। थानेदार ने बताया कि घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला, लेकिन त्रिपुला चौराहे के पास सदर पुलिस ने उसे पकड़ लिया।