फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The third stage of the 1164 contenders filled pamphlets

तीसरे चरण के लिए 1164 दावेदारों ने भरे परचे

Tue, 06 Oct 2015 11:44 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 06 Oct 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य के लिए एमएलसी के भाई ने भी नामांकन किया। डीह ब्लॉक में मतदाता सूची पुरानी होने के चलते दोपहर दो बजे से पर्चे दाखिल किए गए। इससे दावेदारों में अफरातफरी रही।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे एसडीएम ने नई मतदाता सूची मंगवाकर नामांकन प्रक्रिया शुरू कराई। बुधवार को भी पर्चे दाखिल किए जाएंगे। तीसरे चरण में अमावां, राही, डीह, छतोह ब्लॉक क्षेत्रों के लिए डीडीसी, बीडीसी पदों के लिए सुबह आठ बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू की गई। जो शाम चार बजे तक चली।
विज्ञापन


कांग्रेस एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह के भाई अवधेश सिंह ने समर्थकों के साथ छतोह द्वितीय से डीडीसी के लिए पर्चा दाखिल किया। एडीएम प्रशासन एससी चौधरी ने बताया कि पहले दिन डीडीसी के लिए 97 दावेदारों ने पर्चा दाखिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं चारों ब्लॉकों में बीडीसी के लिए 1067 प्रत्याशियों ने पर्चे भरे। डीह प्रतिनिधि के मुताबिक आरओ को पुरानी मतदाता सूची उपलब्ध कराई गई थी। ऐसे में मतदाता सूची में नाम न होने पर प्रत्याशियों को वापस लौटाया जाने लगा।


प्रत्याशियों ने इसकी शिकायत एसडीएम सलोन डीपी मिश्रा से की। सूचना मिलने पर एसडीएम ब्लॉक पहुंचे और तहसील से मतदाता नई सूची मंगवाई। नई मतदाता सूची पहुंचने पर दोपहर बाद नामांकन प्रक्रिया शुरू हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed