फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The teenager who drowned in Sai is nowhere to be found

Raebareli News: सई में डूबे किशोर का नहीं लगा पता

Wed, 03 Sep 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 03 Sep 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
The teenager who drowned in Sai is nowhere to be found
गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव में मंगलवार को सदी नदी में डूबे किशोर की तलाश करती एसड
सतांव (रायबरेली)। सोमवार को आजी के दसवां संस्कार कार्यक्रम के दौरान सई नदी में डूबे किशोर का अभी पता नहीं लगा है। एसडीआरएफ की टीम मंगलवार को खोजबीन में लगी रही, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन



सलारपुर गांव निवासी रामराघव द्विवेदी की मां का कुछ दिन पहले निधन हो गया था। सोमवार को गांव के बाहर दसवां संस्कार कार्यक्रम चल रहा था। बाल मुड़वाने के बाद रामराघव का बेटा अक्षत द्विवेदी (17) नदी में नहाने के दौरान डूब गया।
विज्ञापन


मंगलवार को सुबह आठ बजे राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम पहुंची। एसडीआरएफ टीम का नेतृत्व कर रहे सब इंस्पेक्टर हर्षित वर्मा ने बताया कि उनकी टीम सुबह आठ बजे से सर्च कर रही है लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। उसने बाद से टीम लगभग 21 किलोमीटर (सलारपुर से मुंशीगंज पुल) तक खोजबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि एसडीआरएफ की अलग-अलग टीमें नदी में अक्षत की तलाश कर रही हैं लेकिन पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed