फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The teacher brutally beaten student

शिक्षक ने की छात्र को निर्ममता पूर्वक पीटा

Fri, 09 Sep 2016 01:13 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Fri, 09 Sep 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
The teacher brutally beaten student
छात्र की पिटाई - फोटो : अमर उजाला
कस्बे के एसजेएस स्कूल के खेल शिक्षक ने गुरुवार को एक मासूम छात्र की डंडे व लात व घूंसों से निर्ममता पूर्वक पिटाई कर दी। शिक्षक की पिटाई से छात्र सहम गया। छात्र ने पिटाई की बात परिवारीजनों को बताया।
विज्ञापन


पिता ने अध्यापक के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर छात्र को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा है। कोतवाली क्षेत्र के जगतपुर भिचकौरा गांव निवासी अधिवक्ता शिवशंकर पांडेय ने बताया कि उनका पुत्र आशुतोष पांडेय एसजेएस पॅब्लिक स्कूल में कक्षा 10 में पढ़ता है।
विज्ञापन


गुरुवार को शिक्षकों की एक टीम बच्चों के बैग का निरीक्षण कर रही थी। टीम में एक शिक्षिकाभी थी। निरीक्षण के दौरान एक छात्रा का बैग गंदा निकला। जिस पर शिक्षिका ने छात्रा को फटकारा। इस पर छात्रा ने शिक्षिका को जवाब दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर कक्षा के सभी बच्चे हंस पड़े। इससे नाराज होकर शिक्षिका ने पूरी बात खेल शिक्षक रियाजुद्दीन को बताई। अधिवक्ता ने बताया कि रियाजुद्दीन ने कक्षा में पहुंचकर सबसे पहले उनकेपुत्र की डंडे व लात-घूंसो से पिटाई कर दी।

शिक्षक की पिटाई से छात्र के दोनों हाथ व पीठ सहित कई जगहों पर चोटें आईं हैं। शिक्षक की पिटाई से छात्र डर गया। उसने आपबीती घर पहुंचकर परिवारीजनों को बताई। पिता ने शिक्षक के विरुद्ध मामले की तहरीर पुलिस को दी है।


विद्यालय की प्रधानाचार्य अंजू सिंह से इस विषय में बात करने की कोशिश की गई। लेकिन मोबाइल फोन पर संपर्क न हो पाने के कारण विद्यालय का पक्ष नहीं ज्ञात हो सका। प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि शिक्षक के विरुद्ध एनसीआर दर्ज कर छात्र को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed