फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The sun took leave, people shivered

Raebareli News: सूरज ने ली छुट्टी, कांपे लोग

Sun, 04 Jan 2026 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 04 Jan 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
The sun took leave, people shivered
सिविल लाइंस के पास धुंध से होकर निकलते वाहन।
रायबरेली। जिले में कड़ाके की सर्दी से लोग बेहाल हैं। शनिवार को पूरे दिन सूरज के दर्शन नहीं हुए। सर्द हवाओं ने शरीर को भीतर तक हिला दिया, जिससे दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
विज्ञापन


सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिसके साथ हल्का पाला भी पड़ा। पिछले 18 दिनों से जारी इस बर्फीली ठंड से न केवल इंसानों बल्कि पशु-पक्षियों को भी कंपा दिया है। मौसम विभाग की ओर से फिलहाल किसी भी राहत की उम्मीद नहीं जताई जा रही है, जिससे लोगों की चिंताएं और बढ़ गई हैं।
विज्ञापन


कड़ाके की सर्दी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित है। तापमान में आई भारी गिरावट के चलते लोगों को घरों से बाहर निकलने में भी परेशानी हो रही है। शनिवार सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने के कारण दृश्यता काफी कम हो गई है, जिससे सड़कों पर यातायात प्रभावित हुआ है। वाहनों की गति धीमी हो गई है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहरे के साथ-साथ पड़ रहा पाला भी ठंड को और बढ़ा रहा है, जो फसलों के लिए भी हानिकारक साबित हो सकता है। किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं कि कहीं पाला उनकी खड़ी फसलों को नुकसान न पहुंचा दे। पक्षी भी ठंडी हवाओं से बचने के लिए घनी झाड़ियों और पेड़ों में छिपे हुए हैं। पक्षी प्रेमियों ने पक्षियों के लिए दाना-पानी रखने की अपील की है।


तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी सर्दी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। तापमान में इसी तरह की गिरावट जारी रहने की संभावना है। ऐसे में, लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। बुजुर्गों और बच्चों को घर के अंदर ही रहने और गर्म कपड़े पहनने की हिदायत दी गई है। अत्यधिक ठंड से बचाव के लिए अलाव जलाने की व्यवस्था भी कई स्थानों पर की गई है, लेकिन यह राहत अस्थायी ही है।


शनिवार को अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री रहा जो औसत से पांच डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान औसत से तीन डिग्री कम रहा। इस कारण पूरे दिन भीषण सर्दी रही। इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज के मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह ने अनुसार अधिकतम और न्यूनतम तापमान में असामान्य अंतर है, इस कारण कोहरा पड़ने और पाला गिरने के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed