फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The streets of Nagar Panchayat were sanitized

नगर पंचायत की सड़कों को किया गया सैनिटाइज

Sun, 19 Jul 2020 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
The streets of Nagar Panchayat were sanitized
महराजगंज (रायबरेली)। कोरोना जैसी महामारी के चलते नगर पंचायत महराजगंज की ओर से विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर वार्ड नंबर एक गांधी नगर व वार्ड नंबर दो शांति नगर में सभी सड़कों, दुकानों को सैनिटाइज किया गया। वहीं संक्रामक बीमारियों से बचने के लिए मच्छरों से होने वाली बीमारी को रोकने के लिए दवा का छिड़काव व फॉगिंग कराई गई। यह अभियान लगातार नगर पंचायत के सभी वार्डों में चलाया जाएगा।
विज्ञापन

एसडीएम विनय मिश्रा की मौजूदगी में नगर पंचायत के सफाई कर्मियों ने साफ-सफाई की। उपजिलाधिकारी ने बताया कि नगर पंचायत के कर्मचारियों ने स्वच्छता अभियान के तहत प्रत्येक वार्ड में बेहतर साफ-सफाई की व्यवस्था कराई जा रही। वहीं मौजूद अधिशासी अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि यदि सड़कों पर गंदगी फैलाई जाएगी तो दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर जमुना प्रसाद, भारत लाल, राज कुमार दीक्षित व चंद्रकेश मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed