फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The speed of the vehicles stopped, jammed everywhere, people were in trouble for 24 hours

वाहनों की थमी रफ्तार, हर तरफ जाम, 24 घंटे रहे लोग बेहाल

Wed, 21 Oct 2020 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
The speed of the vehicles stopped, jammed everywhere, people were in trouble for 24 hours
रायबरेली में मंगलवार को लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर मुंशीगंज सई पुल की मरम्मत कार्य के लिए रोके गए आव - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सई नदी पर बने पुल की मरम्मत काम शुरू होने से मंगलवार को पूरा जिला जाम की चपेट में आ गया। वाहनों की रफ्तार थम सी गई। जिले के पांचों हाई-वे के साथ ही अन्य मार्गों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। हर तरफ लोगों को दिन से लेकर रात तक 24 घंटे जाम से जूझना पड़ा। ट्रैफिक पुलिस के साथ थानों के पुलिस कर्मी भी जाम हटाने में असहाय नजर आए।
विज्ञापन

शहर से सटे सई नदी के पुल के एक्सपेंशन ज्वाइंट डैमेज हो गए हैं। यानि एक्सपेंशन ज्वाइंट में लगीं लोहे की प्लेट खराब हो गई हैं। इससे बड़े हादसे की आशंका को देखते हुए एनएचएआई के अधिकारियों की मौजूदगी में मंगलवार सुबह से मरम्मत कार्य शुरू करा दिया गया। यह काम 20 अक्तूबर से 05 नवंबर तक कराया जाएगा। इसके लिए सोमवार रात से ही बड़े वाहनों को रोक दिया गया था। मंगलवार सुबह छोटे वाहनों का भी पुल से आना-जाना प्रतिबंध कर दिया गया।
विज्ञापन

नतीजतन दोपहर तक पूरा जिला जाम के झाम के चपेट में आ गया। लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग, रायबरेली-जौनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग, रायबरेली-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग, रायबरेली-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग और रायबरेली-फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की रफ्तार थम गई। वाहन रेंगते हुए चल रहे थे। तैनात पुलिस भी जाम हटाने में असहाय नजर आई। हाई-वे के अलावा अन्य मार्गों पर भी कमोवेश यही हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर क्षेत्र में रतापुर, सिविल लाइंस, राजघाट, मुंशीगंज बाईपास, रायबरेली-परशदेपुर मार्ग, बेहटा पुल के पास जाम इस कदर लगा रहा कि घंटों इंतजार के बाद वाहन आगे बढ़ पा रहे थे। ऊंचाहार, मुराईबाग कस्बा, घुरवारा, मुंशीगंज चौराहा पर भी जाम लगा रहा। वाहनों के बेहतर संचालन व्यवस्था के लिए ट्रैफिक पुलिस के अलावा स्थानीय थानों की पुलिस की भी मदद ली गई, लेकिन जाम से लोगों को राहत नहीं मिली।
पूरा दिन और फिर रात तक जाम से लोग जूझते रहे। एसपी श्लोक कुमार का कहना है कि ट्रैफिक के अलावा स्थानीय थानों की पुलिस को वाहनों के संचालन के लिए ड्यूटी पर लगाया गया है। वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण जाम लगा। जल्द व्यवस्था पटरी पर आ जाएगी। जाम से स्वयं डीएम और एसपी को भी जूझना पड़ा। दोनों अधिकारियों को करीब दो किमी. पैदल चलना पड़ा।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के कार्यक्रम में पहुंचने के लिए डीएम वैभव श्रीवास्तव व एसपी श्लोक कुुमार सलोन जा रहे थे। गोरा बाजार के पास अधिकारियों की गाड़ी जाम में फंस गई। इससे ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों के हाथ पैर फूल गए, लेकिन जाम इस कदर लगा था कि वह असहाय नजर आए। इस पर डीएम व एसपी ने अपनी गाड़ी छोड़ दी और करीब दो किमी. पैदल चलकर दूसरी गाड़ी से सलोन की ओर निकले।
रायबरेली ही नहीं, बल्कि राजधानी लखनऊ, प्रयागराज, प्रतापगढ़, जौनपुर, फतेहपुर, अमेठी व सुल्तानपुर आदि जनपदों के लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा। लखनऊ के इंदिरा नगर के रहने वाले दिनेश यादव परिवार के साथ कार से प्रयागराज जा रहे थे। शहर के गोरा बाजार चौराहे पर एक घंटे से जाम में फंसे थे। उन्होंने कहा कि पत्नी और बच्चे परेशान हैं। पता नहीं कब प्रयागराज पहुंचेंगे।
अमेठी के रहने वाले अफरोज आलम किसी काम से रायबरेली आए थे। सिविल लाइंस चौराहे पर जाम में फंसे थे। उन्होंने कहा कि एक घंटे से जाम से बेहाल हूं। कमोवेश यही हाल अन्य जनपदों के रहने वाले लोगों का था। खस्ताहाल सड़कें मुसाफिरों के लिए परेशानी का सबब बनी। शहर के गोरा बाजार से परशदेपुर जाने वाले मार्ग पर एक किमी. तक का मार्ग खस्ताहाल है। जिससे लोग परेशान दिखे।

ऊंचाहार की तरफ से आने वाले वाहनों को बाबूगंज के पास और सलोन की ओर से आने वाले वाहनों को सूची के पास रोक करके उनका सूची-डीह होते हुए फुरसतगंज से रायबरेली रूट डायवर्जन किया गया। सूची से डीह मार्ग काफी संकरा एवं क्षतिग्रस्त होने के कारण वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। डीह चौराहे और सूची चौराहे पर खड़े पुलिसकर्मी वाहन चालकों को रूट डायवर्जन की जानकारी दे रहे हैं, लेकिन खबर लिखे जाने तक न तो किसी चौराहे पर मार्ग खराब होने अथवा रूट डायवर्जन का बोर्ड लगाया गया और न ही मार्ग सही कराने की व्यवस्था की गई।

रायबरेली में मंगलवार को रायबरेली-परदशदेपुर राजमार्ग पर जाम के चलते वाहन से उतरकर पैदल जाते डीएम ?

रायबरेली में मंगलवार को रायबरेली-परदशदेपुर राजमार्ग पर जाम के चलते वाहन से उतरकर पैदल जाते डीएम ?- फोटो : RAIBARAILY

रायबरेली में मंगलवार को लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर मुंशीगंज सई पुल की मरम्मत कार्य में लगे श्रमिक।

रायबरेली में मंगलवार को लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर मुंशीगंज सई पुल की मरम्मत कार्य में लगे श्रमिक।- फोटो : RAIBARAILY

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed