फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The special train arrived seven and a quarter hours late

Raebareli News: पौने सात घंटे देर से आई स्पेशल ट्रेन

Fri, 07 Nov 2025 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 07 Nov 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
The special train arrived seven and a quarter hours late
शहर के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली ट्रेनों की लेटलतीफी ने यात्रियों को परेशान किया। नियमित ट्रेनें ही नहीं, बल्कि स्पेशल ट्रेनें भी काफी विलंब से पहुंची। इससे समय पर यात्रियों का गंतव्य तक पहुंचना मुश्किल हो गया। बृहस्पतिवार को फिरोजपुर से पटना जाने वाली स्पेशल ट्रेन पौने सात घंटे और नई दिल्ली से धनबाद जाने वाली स्पेशल ट्रेन पौने तीन घंटे देर से आई।
विज्ञापन


दिल्ली से प्रतापगढ़ जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस ने ढाई घंटे इंतजार कराया। धनबाद-नई दिल्ली स्पेशल सवा घंटे, चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस एक घंटे, लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर व ऋषिकेश-प्रयागराज एक्सप्रेस पौन घंटे विलंब से पहुंची। अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल, बनारस-देहरादून जनता मेल, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल, बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, प्रायगराज-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस व प्रयागराज-कानपुर पैसेंजर आधे घंटे देर से आई।
विज्ञापन


प्रयागराज जाने वाली वंदेभारत ट्रेन ने 17 मिनट और गोरखपुर लौटने वाली वंदेभारत ने 21 मिनट इंतजार कराया। बुधवार की रात प्रयागराज-लखनऊ पैसेंजर तीन घंटे देर से आई। कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस व वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस पौन घंटे और नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, जौनपुर-रायबरेली इंटरसिटी एक्सप्रेस व कानपुर-रायबरेली पैसेंजर आधे घंटे विलंब से पहुंची। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि सभी ट्रेनें पहले से लेट थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed