फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The special train arrived five hours late

Raebareli News: पांच घंटे देर से आई स्पेशल ट्रेन

Sun, 28 Sep 2025 06:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 28 Sep 2025 06:09 AM IST
विज्ञापन
The special train arrived five hours late
शहर के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
रायबरेली। ट्रेनों की लेटलतीफी बढ़ती जा रही है। स्पेशल ट्रेनें भी विलंब से पहुंच रही हैं। यात्रियों का समय पर गंतव्य पहुंचना मुश्किल है। बनारस से मुंबई जाने वाली स्पेशल ट्रेन पांच घंटे लेट होने के कारण शुक्रवार को शाम के स्थान पर मध्यरात्रि पहुंची। शनिवार को पुरी से आनंद विहार जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस सुबह के स्थान पर साढ़े तीन घंटे विलंब से दोपहर बाद आई।
विज्ञापन


शनिवार को धनबाद-नई दिल्ली स्पेशल व शक्ति नगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस एक घंटे, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल, बनारस-देहरादून जनता मेल व कानपुर-प्रयागराज पैसेंजर पौन घंटे, बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस, लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर व प्रयागराज-कानपुर पैसेंजर आधे घंटे विलंब से आई।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ने डेढ़ घंटे, बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस ने पौन घंटे और वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस, कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस व प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस ने आधे घंटे इंतजार कराया। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार का कहना है कि जिले में किसी भी ट्रेन का संचालन प्रभावित नहीं हुआ। सभी ट्रेनें पहले से ही लेट होने के कारण देर से आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed